Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

विश्व रेबीज दिवस पर पौड़ी ब्लॉक में छात्रों में जागरूकता फैलाने का अभियान


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर आज 27 सितम्बर 2025 को पौड़ी ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर निसणी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और स्थानीय लोगों में रेबीज बीमारी के प्रति जानकारी और सतर्कता फैलाना था। कार्यक्रम में लीलावती राजकीय इंटर कॉलेज निसणी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य वक्ता चिकित्साधिकारी डॉ.पुनीत भट्ट ने उपस्थितों को विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि रेबीज एक गंभीर और लाइलाज बीमारी है,जो संक्रमित कुत्तों और अन्य जानवरों के काटने पर उनकी लार के माध्यम से फैलती है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी जानवरों के काटने के 10 से 20 साल के अन्तराल में कभी भी प्रकट हो सकती है,इसलिए सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है। डॉ.भट्ट ने कहा कि किसी भी जानवर के काटने पर घरेलू उपचार जैसे हल्दी या मिर्च लगाना,पट्टी टांके आदि करना खतरनाक हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घाव को तुरंत साबुन और पानी से धोना,एंटीसैप्टिक का प्रयोग करना और नजदीकी चिकित्सालय में जाकर चिकित्सक की सलाह पर टीका लगवाना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि घर में पालतू कुत्तों और अन्य जानवरों का समय पर टीकाकरण कराना आवश्यक है,और यह टीके सभी सरकारी चिकित्सालयों में उपलब्ध हैं। डॉ.भट्ट ने आशा कार्यकत्रियों और एएनएम को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को रेबीज से संबंधित जानकारी साझा करने हेतु प्रेरित किया। जिलेभर में जागरूकता अभियान-मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर जनपद के सभी विकास खंडों में समस्त चिकित्सा इकाइयों के साथ विभिन्न विद्यालयों में भी छात्रों और आम जनता को सचेत करने के लिए जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई हैं। कार्यक्रम में सीएचओ प्रेरणा,एएनएम अनीता रावत तथा छात्र छात्राओं में रीतिका,ममता भंडारी,नेहा सहित अन्य उपस्थित रहे। डॉ.भट्ट और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि समय पर टीकाकरण,सुरक्षा और सावधानी ही रेबीज से सुरक्षा की सबसे प्रभावी उपाय हैं,और इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम स्थानीय समुदाय को रोगमुक्त रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Check Also
Close