Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

धर्म और प्रकृति का संगम-झालीमाली मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा संग मोरपंखी का समलौंण पौधारोपण


श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खंड पौड़ी पट्टी पैडुलस्यूं के बाराजूला कंडारा बाजार स्थित झालीमाली मंदिर परिसर में नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास के बीच माता झाली माली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की भीड़,भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस अवसर को यादगार और संदेशपरक बनाने के लिए मंदिर परिसर में मोरपंखी का समलौंण पौधा रोपित किया गया। यह पौधारोपण केवल एक धार्मिक कृत्य न होकर,प्रकृति संरक्षण और संतुलित जीवन के संकल्प का प्रतीक बना। पौधे की देखभाल एवं संरक्षण का उत्तरदायित्व मंदिर के मुख्य पुजारी सतीश चंद्र ममगांई ने स्वयं ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन समलौंण आंदोलन की राज्य संयोजिका सावित्री देवी ममगांई ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा मानव का प्रकृति से अटूट रिश्ता प्राचीन काल से रहा है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं,इनका संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति का धर्म भी है। प्रकृति हमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अनगिनत लाभ देती है,इसलिए हमें इसे बचाने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने आगे कहा कि समलौंण पहल हर संस्कार,हर धार्मिक अनुष्ठान और हर जीवन-घटना के अवसर पर पौधारोपण को बढ़ावा देने का अभियान है। इस आंदोलन का उद्देश्य केवल पेड़ लगाना नहीं,बल्कि समाज में पर्यावरण चेतना का बीज बोना है। सावित्री देवी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि असंतुलित होते पर्यावरण को संतुलित करने के लिए वे हर शुभ अवसर पर समलौंण पौधारोपण अवश्य करें। प्राण प्रतिष्ठा और पौधारोपण कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता का उत्साह देखने लायक रहा। श्रद्धालुओं ने देवी मां के चरणों में प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद लिया और पौधारोपण के इस संकल्प में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह,रमेश चंद्र ममगांई,मनोज कुमार ममगांई,महेंद्र ममगांई,कुसुम खंडूड़ी,पुष्पा देवी,आनंद सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व क्षेत्रवासी मौजूद रहे। मंदिर प्रांगण में सम्पन्न यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था और पर्यावरण चेतना का संगम बन गया।

Check Also
Close