Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

संस्कार और पर्यावरण का संगम-अद्विक के चूड़ाकर्म पर रोपा गया समलौण पौधा


श्रीनगर गढ़वाल। पर्यावरण संरक्षण और परंपराओं के सुंदर मेल का उदाहरण उस समय देखने को मिला जब जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खंड खिर्सू के ग्राम गोदा छोरा में चूड़ाकर्म संस्कार एक नई मिसाल बन गया। लक्ष्मी दत्त गोदियाल के पोत्र एवं द्वारिका प्रसाद गोदियाल व सपना गोदियाल के पुत्र अद्विक गोदियाल के चूड़ाकर्म संस्कार के उपलक्ष्य में परिवारजनों ने घर के आंगन में अमरूद का पौधा रोपकर न केवल इस विशेष अवसर को यादगार बनाया बल्कि समाज को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का प्रेरणादायक संदेश भी दिया। पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी अद्विक के दादा लक्ष्मी दत्त गोदियाल ने स्वयं ली। कार्यक्रम का संचालन समलौण आंदोलन के संस्थापक बीरेंद्र दत्त गोदियाल ने किया। उन्होंने कहा कि आज मानव अपने स्वार्थ में प्रकृति को लगातार भूलता जा रहा है। जंगल घटते जा रहे हैं,प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है और परिणामस्वरूप समय पर बारिश न होना,हिमालय की बर्फ का तेजी से पिघलना,ग्लोबल वार्मिंग,जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्याएं सामने आ रही हैं। इन सबसे बचने का एकमात्र उपाय यही है कि हम प्रकृति के प्रति सजग रहें और पौधों को जीवन से जोड़ें। उन्होंने बताया कि समलौण आंदोलन एक भावनात्मक पहल है,जिसके तहत जीवन के हर संस्कार में पौधा रोपण किया जाता है। उस पौधे को समलौण पौधा कहा जाता है और पूरा परिवार मिलकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाता है। यह पहल केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहती बल्कि पौधों को काटे जाने से बचाने तक जाती है। बीरेंद्र दत्त गोदियाल ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे विवाह,जन्म,नामकरण,चूड़ाकर्म और अन्य सभी पारिवारिक संस्कारों पर समलौण पौधारोपण करें ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके। इस अवसर पर आराध्या,ओमप्रकाश भट्ट,सुषमा भट्ट,दीपक गोदियाल,सीमा देवी,अनिरुद्ध,आयुषी,कुसुम नौडियाल,वृषभ,आयुष,अरुण गोदियाल,निहारिका,जगमोहन गोदियाल,आरव,गौरव नौटियाल,राजन नौटियाल,मुकुल,रिंकी नौटियाल,रोहन नौटियाल तथा पंडित नीरज गोदियाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Check Also
Close