Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

महिला आरक्षण पर सियासत गरम-बिल अटकने पर विपक्ष के जश्न को रुचि भट्ट ने बताया महिलाओं के अधिकारों का अपमान


श्रीनगर गढ़वाल। महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने श्रीनगर में आयोजित प्रेस वार्ता में विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं को नीति निर्धारण में भागीदारी देने के उद्देश्य से लाया गया 33 प्रतिशत आरक्षण विधेयक विपक्ष और उसके सहयोगी दलों की वजह से पारित नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल पास न होने के बाद विपक्ष द्वारा खुशी मनाना यह दर्शाता है कि उनकी राजनीति महिलाओं के अधिकारों के प्रति संवेदनशील नहीं,बल्कि केवल स्वार्थ और सत्ता तक सीमित है। रुचि भट्ट ने कहा कि यह विधेयक देश की महिलाओं के लिए ऐतिहासिक अवसर था,जिससे उन्हें नेतृत्व और नीति निर्माण में मजबूत भागीदारी मिलती। लेकिन विपक्ष ने इसे रोककर महिलाओं के सपनों पर चोट पहुंचाई है। देश की महिलाएं इसे स्वर्णिम दिवस के रूप में देख रही थीं,लेकिन विपक्ष ने इसे काला दिवस बना दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को मिले अवसरों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज महिलाएं देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन होकर अपनी क्षमता का लोहा मनवा रही हैं। राष्ट्रपति से लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तक,महिलाओं ने हर क्षेत्र में नेतृत्व की नई मिसाल कायम की है। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बिल पास न होने देने वालों के खिलाफ प्रदेशभर की महिलाओं में भारी आक्रोश है। इसी के तहत 24 अप्रैल को देहरादून में प्रदेश स्तरीय आक्रोश रैली 25,26,27 अप्रैल को जिला स्तर पर प्रदर्शन और 28,29,30 अप्रैल को मंडल स्तर पर रैलियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने अधिकारों के लिए एकजुट आवाज बुलंद करें। प्रेस वार्ता में प्रदेश महिला मोर्चा कार्यालय प्रभारी बबली चौहान,जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी,वरिष्ठ भाजपा नेता शशि जुयाल,अनीता बुढ़ाकोटी,मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,जिला उपाध्यक्ष गिरीश पैन्यूली,सुधीर जोशी,मंडल महामंत्री शुभम प्रभाकर,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललिता नेगी,जिला उपाध्यक्ष प्रीति बडोनी,रेखा रावत,यशीष रावत,राजलक्ष्मी,अंजना डोभाल,विजयलक्ष्मी रतूड़ी,विशोदा देवी,मधुबाला,प्रमिला गुसाईं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा महिला मोर्चा ने इसे महिलाओं के सम्मान और अधिकारों का मुद्दा बनाते हुए प्रदेशभर में आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है,जिससे आने वाले दिनों में यह मुद्दा और अधिक राजनीतिक केंद्र में रहने की संभावना है।

Check Also
Close