Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

कानूनों के नाम पर असंतुलन-श्रीनगर गोष्ठी में आरक्षण,एट्रोसिटी और यूजीसी नियमों पर बड़ा मंथन


श्रीनगर गढ़वाल। समाज की समरसता और संवैधानिक संतुलन पर मंडरा रहे सवालों के बीच श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित एक महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी ने कई संवेदनशील मुद्दों को राष्ट्रीय बहस के केंद्र में ला खड़ा किया। अखिल भारतीय समानता मंच उत्तराखंड के बैनर तले अदिति वेडिंग प्वाइंट में आयोजित इस गोष्ठी में आरक्षण व्यवस्था,एट्रोसिटी एक्ट और यूजीसी समानता रेगुलेशन 2026 जैसे विषयों पर खुलकर चर्चा हुई। गोष्ठी में समाज के बुद्धिजीवियों,सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों,कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने साफ कहा कि वर्तमान में कुछ कानूनों और नीतियों के कारण समाज में संतुलन और समरसता प्रभावित हो रही है,जिस पर गंभीर पुनर्विचार की आवश्यकता है। आरक्षण पर उठे सवाल वक्ताओं ने विभिन्न राज्यों में आरक्षण सीमा बढ़ाने की होड़ पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित 50% की सीमा और क्रीमी लेयर को लेकर दिए गए निर्देशों की अनदेखी की जा रही है। इसे तुष्टिकरण की राजनीति से जोड़ते हुए वक्ताओं ने कहा कि इससे सामाजिक असंतुलन बढ़ सकता है। एट्रोसिटी एक्ट के संदर्भ में फर्जी शिकायतों के मामलों पर चिंता जताई गई। वक्ताओं का कहना था कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जांच के बाद ही गिरफ्तारी के निर्देश दिए जाने के बावजूद कानून को और कठोर बनाया गया है,जिससे दुरुपयोग की संभावनाएं बढ़ी हैं। गोष्ठी में यूजीसी समानता रेगुलेशन 2026 को लेकर भी कड़ी आपत्ति दर्ज की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि इसमें सामान्य वर्ग के छात्रों के अधिकारों की अनदेखी की गई है और शिकायत झूठी पाए जाने पर भी शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई का कोई प्रावधान नहीं है। इसे छात्रों के भविष्य के लिए खतरा बताया गया। अखिल भारतीय समानता मंच के राष्ट्रीय महासचिव इंजी.वी.पी.नौटियाल ने कहा कि मंच देशभर में ऐसे कानूनों के खिलाफ संघर्ष कर रहा है,जो सामाजिक समरसता को प्रभावित करते हैं। उन्होंने पदोन्नति में आरक्षण को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के 2006 के निर्णय का उल्लेख करते हुए कहा कि कई राज्यों में इसके बावजूद वर्षों से सामान्य वर्ग के कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। उत्तराखंड के संदर्भ में उन्होंने विधानसभा परिसीमन में भौगोलिक क्षेत्रफल को आधार बनाने की वकालत की। उनका कहना था कि पर्वतीय क्षेत्रों का बड़ा हिस्सा अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ा और सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है,साथ ही पलायन की समस्या भी गंभीर है। ऐसे में केवल जनसंख्या आधारित परिसीमन इन क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व को कमजोर कर देगा। उन्होंने कश्मीर के हालिया परिसीमन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां क्षेत्रफल को भी आधार बनाया गया है,जिससे संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हुआ है। उत्तराखंड समानता पार्टी के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह राणा ने बताया कि 2022 में व्यापक सामाजिक विमर्श के बाद इस पार्टी का गठन किया गया और 2023 में इसे क्षेत्रीय पार्टी के रूप में मान्यता मिली। उन्होंने कहा कि पार्टी इन मुद्दों के राजनीतिक समाधान के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है और परिसीमन व यूजीसी नियमों के विरोध में आंदोलन जारी है। संघर्ष का आह्वान गोष्ठी में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि समाज में वैमनस्य पैदा करने वाले कानूनों में सुधार के लिए सामाजिक,न्यायिक और राजनीतिक स्तर पर संगठित संघर्ष जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में मंच के प्रदेश अध्यक्ष वी.के.धस्माना ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए अपील की कि गोष्ठी में उठाए गए मुद्दों और सुझावों को आमजन तक पहुंचाया जाए,ताकि व्यापक जनचेतना का निर्माण हो सके। यह गोष्ठी केवल विचार-विमर्श तक सीमित नहीं रही,बल्कि सामाजिक संतुलन,न्याय और भविष्य की दिशा को लेकर एक सशक्त संदेश देने में सफल रही।

Check Also
Close