Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैपरम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगातपरशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोध
राज्य

श्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन


श्रीनगर गढ़वाल। पर्वतीय क्षेत्रों की स्वच्छ वादियों के लिए पहचाना जाने वाला श्रीनगर इन दिनों गंभीर वायु प्रदूषण की चपेट में है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग स्थित हिमालयी वातावरणीय एवं अंतरिक्ष भौतिकी शोध प्रयोगशाला द्वारा जारी वायु गुणवत्ता का द्वितीय बुलेटिन क्षेत्र की चिंताजनक स्थिति को उजागर करता है। डॉ.आलोक सागर गौतम के नेतृत्व में शोध टीम अमनदीप विश्वकर्मा,अंकित कुमार और सरस्वती रावत द्वारा 30 अप्रैल 2026 को चौरास परिसर में जारी इस बुलेटिन के अनुसार श्रीनगर में वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार खराब से बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है,जो आमजन के स्वास्थ्य के लिए खतरे की घंटी है। 18 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 के बीच दर्ज आंकड़ों के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक 275 से 336 के बीच रहा। 18 से 23 अप्रैल के दौरान इसमें तेजी से वृद्धि दर्ज की गई,जबकि इसके बाद कई दिनों तक यह उच्च स्तर पर स्थिर बना रहा। यह स्थिति दर्शाती है कि प्रदूषण केवल बढ़ ही नहीं रहा,बल्कि लगातार बना भी हुआ है। भारत में वायु गुणवत्ता का आकलन राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानकों के अंतर्गत किया जाता है,जिसमें सूक्ष्म कण (पीएम 2.5 और पीएम 10),सल्फर डाइऑक्साइड,नाइट्रोजन डाइऑक्साइड,ओजोन,कार्बन मोनोऑक्साइड और अमोनिया जैसे प्रदूषकों को अल्पकालिक और दीर्घकालिक आधार पर मापा जाता है। इन्हीं के आधार पर वायु गुणवत्ता सूचकांक निर्धारित किया जाता है,जिसे छह श्रेणियों-अच्छा,संतोषजनक,मध्यम,खराब,बहुत खराब और गंभीर-में विभाजित किया गया है। शोध में यह स्पष्ट हुआ है कि क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण का मुख्य कारण जंगलों में लग रही आग,स्थानीय स्तर पर दहन गतिविधियां और काले कार्बन का अत्यधिक उत्सर्जन है। 18 से 23 अप्रैल के बीच काले कार्बन की मात्रा में तीव्र वृद्धि देखी गई,जो 23 अप्रैल को अत्यधिक स्तर तक पहुंच गई। इसी अवधि में जैविक पदार्थों के जलने का योगदान भी 55 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 72 प्रतिशत तक पहुंच गया। 24 से 29 अप्रैल के बीच यह प्रतिशत 63 से 77 के बीच बना रहा,जिससे यह स्पष्ट होता है कि जंगलों की आग और अन्य दहन गतिविधियां प्रदूषण की प्रमुख वजह बनी हुई हैं। मौसमीय विश्लेषण से पता चलता है कि 24 से 27 अप्रैल के बीच तापमान अधिक और नमी कम रहने से वातावरण शुष्क बना रहा,जिससे प्रदूषक कणों का जमाव बढ़ा। वहीं हवा की गति भी सामान्यतः कम रही,जिससे प्रदूषण फैलने के बजाय एक ही स्थान पर जमा होता गया। हालांकि 28 और 29 अप्रैल को तापमान में थोड़ी गिरावट और नमी में वृद्धि के कारण प्रदूषकों के फैलाव में कुछ राहत मिली,लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि बहुत खराब श्रेणी की वायु गुणवत्ता बच्चों,बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकती है। सांस संबंधी रोग,आंखों में जलन और हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है। शोधकर्ताओं ने स्थिति को सुधारने के लिए कई अहम सुझाव दिए हैं-जंगलों की आग पर त्वरित नियंत्रण के लिए मजबूत तंत्र विकसित किया जाए। कचरा,पत्तियां और कृषि अवशेष जलाने पर सख्त रोक लगाई जाए। आम जनता को वायु गुणवत्ता और उसके प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाए। खराब वायु गुणवत्ता के दौरान मास्क का उपयोग और अनावश्यक बाहर निकलने से बचा जाए। वृक्षारोपण और हरित क्षेत्रों को बढ़ावा दिया जाए। शोध के निष्कर्ष साफ संकेत देते हैं कि श्रीनगर में वायु प्रदूषण एक गंभीर रूप ले चुका है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए,तो यह समस्या आने वाले समय में और विकराल हो सकती है। डॉ.आलोक सागर गौतम और उनकी टीम द्वारा किया गया यह अध्ययन न केवल वैज्ञानिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है,बल्कि आमजन को जागरूक करने और नीति निर्धारण के लिए भी एक मजबूत आधार प्रस्तुत करता है। अब समय है कि प्रशासन,वैज्ञानिक और आमजन मिलकर इस चुनौती का सामना करें,ताकि गढ़वाल की स्वच्छ वादियों को फिर से स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके।

Check Also
Close