Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

श्रीनगर में नकली और एक्सपायरी दवाओं पर प्रशासन का शिकंजा,औचक निरीक्षण में खुलीं कई खामियां


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में आमजन के स्वास्थ्य और युवाओं को नशे से बचाने के उद्देश्य से प्रशासन ने गुरुवार को बड़ा अभियान चलाया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नाजिश कलीम के नेतृत्व में डीएलएसए,औषधि विभाग,खाद्य सुरक्षा विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने श्रीकोट श्रीनगर बाजार स्थित मेडिकल स्टोरों और खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान एक्सपायरी दवाओं,खाद्य सुरक्षा मानकों और स्वच्छता व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। यह विशेष अभियान सुरक्षित दवा,सुरक्षित जीवन तथा जेनेरिक ड्रग्स-इफेक्टिव,इकोनॉमिकल एंड एसेंशियल अभियान के तहत संचालित किया गया,जिसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराना तथा जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। निरीक्षण के दौरान टीम ने मेडिकल स्टोरों में दवाओं की एक्सपायरी तिथि,भंडारण व्यवस्था,बिक्री लाइसेंस,स्टॉक रजिस्टर एवं अभिलेखों की बारीकी से जांच की। सचिव नाजिश कलीम ने मेडिकल संचालकों को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में एक्सपायरी या अमानक दवाओं की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में भी कई कमियां सामने आईं। कुछ स्थानों पर स्वच्छता मानकों की अनदेखी और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की स्थिति पाई गई। संयुक्त टीम ने दो प्रतिष्ठान संचालकों को मौके पर ही सुधार के निर्देश देते हुए भविष्य में नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने की कड़ी चेतावनी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। सचिव नाजिश कलीम ने कहा कि एक्सपायरी दवाओं और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री न केवल गैरकानूनी है,बल्कि यह सीधे तौर पर लोगों के जीवन से जुड़ा गंभीर अपराध है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि दवा खरीदते समय उसकी एक्सपायरी तिथि अवश्य जांचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। अभियान का दूसरा महत्वपूर्ण चरण पीएम श्री जीजीआईसी श्रीनगर में आयोजित हुआ,जहां छात्राओं के बीच नशा मुक्ति और विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में एंटी ड्रग यूनिट का गठन किया गया,जो भविष्य में छात्राओं के बीच नशा विरोधी जागरूकता फैलाने और निगरानी समूह के रूप में कार्य करेगी। कार्यक्रम में छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव,साइबर अपराध,महिला सुरक्षा,बाल अधिकार और निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। सचिव ने छात्राओं से कहा कि युवा पीढ़ी यदि जागरूक होगी तो समाज स्वतः सुरक्षित और स्वस्थ बनेगा। उन्होंने छात्राओं को स्वयं नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त श्रीनगर के उफल्डा क्षेत्र में विधिक सेवा केंद्र का उद्घाटन भी किया गया,जिससे स्थानीय लोगों को कानूनी सहायता और परामर्श सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ.विमल गुसाईं,औषधि निरीक्षक सीमा चौहान,खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा,पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार,पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार,डीएलएसए के रिटेनर अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं पीएम श्री जीजीआईसी श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्या प्रमिला गैरोला,शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद

Check Also
Close