Wednesday 26/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
महापौर ने पर्यावरण मित्रों को वितरित किए रेनकोटकहा- स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं पर्यावरण मित्रविश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान में श्रीनगर से मानवता का संदेशपाबों में रक्षाबंधन पर बहनों का स्नेह-डॉ.धन सिंह रावत ने लिया आशीर्वाद,महिला मोर्चा ने बांधी राखीप्रकृति से समरसता का संकल्प,630 स्थानों पर गूंजा हरित संदेश-संत निरंकारी मिशन लगाएगा 10 लाख पौधेग्राम समितियों के गठन से मजबूत होगा एकल अभियान-स्वाभिमान पर्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वानजनता मिलन में 50 शिकायतों पर डीएम की त्वरित कार्रवाई-समयबद्ध समाधान से मजबूत हो रहा जनविश्वासजेएनवी पौखाल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विज्ञान और नवाचार की गूंज,अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी में नीलगिरी सदन अव्वलसंस्कारों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ रहा समलौण आंदोलन-कल्याबीर मंदिर के शिलान्यास पर विधायक विनोद कंडारी ने रोपा बेलपत्रपाबों में 3.24 करोड़ की लागत से तुंगडुंडा-भैंसवाड़ा मोटर मार्ग का लोकार्पणदेहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महादेव जी का सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

मसूरी कैंपटी फॉल और आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने चलाया पीला पंजा, दो दर्जन से अधिक अतिक्रमण किये गए ध्वस्त



मसूरी कैंपटी फॉल व आस पास के क्षेत्र में लोगों द्वारा किये गए अतिक्रमण को जिला प्रशासन टिहरी, राष्ट्रीय राजमार्ग 707 ए के अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त किये । एसडीएम धनोल्टी मंजूू राजपूत के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों द्वारा कैंपटी फॉल के आसपास के अतिक्रमण को जेसीबी में माध्यम से ध्वस्त किया गया। अभियान में करीब दो दर्जन अवैध अतिक्रमण को हटाया गया व जिन लोगों ने स्वयं किये गए अतिक्रमण को हटानो के लिये समय मागा गया उनको एसडीएम द्वारा एक सप्ताह का समय दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगो ने जिला प्रषासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्यवाही का विरोध कर कहा कि जिला प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर लोगों को परेशान कर रहा है। जबकि रसूकदार लोगों को छोडा जा रहा है।
एसडीएम धनोल्टी मंजू राजपूत ने कहा कि पहले चरण में अस्थाई अतिक्रमण पर कार्यवाही की गई है जबकि दूसरे चरण में स्थाई अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने उन्होंने कहा कि गई जगहो पर लोगों द्वारा प्राकृतिक नालो को बंद कर दिया गया है तो कई नाले मालवा ओर कचरे से पटे हुए है जिनको बरसात के सीजन से पहले खुलवाने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होने कहा कि कुछ लोग मुख्य सडक पर सडक किनो वाहन पार्क कर पार्किंग के नाम पर पैसा वसूल रहे है जिनको चिन्हित कर कार्यवाही की जायेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता मनोज राठौर ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा अभी अस्थाई अतिक्रमण को हटाया जा रहा है व जल्द स्थाई अतिक्रमण पर कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार धनोल्टी निशांत कंबोज, केंपटी पुलिस एसएचओ संजय मिश्रा, पटवारी कैंपटी यशपाल सिंह नेगी, एनएच जेई विकास बडोला आदि लोग मौजूद रहे।