Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
राज्य

विश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान में श्रीनगर से मानवता का संदेश


श्रीनगर गढ़वाल। राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज द्वारा संचालित विश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान के अंतर्गत सोमवार को श्रीकोट स्थित बेस अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। ब्रह्माकुमारीज श्रीनगर उत्तराखंड सेवाकेंद्र के तत्वावधान एवं श्रीकोट बेस अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा और रक्तदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। शिविर में सेवाकेंद्र से जुड़े भाई-बहनों,युवाओं,स्थानीय नागरिकों,सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। इस दौरान कुल 15 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया,जबकि 20 से अधिक लोगों ने भविष्य में आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर सहयोग के लिए अपना पंजीकरण कराया। आयोजकों के अनुसार यह पहल जरूरत के समय मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। रक्तदान शिविर में चिकित्सा टीम द्वारा रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई और सभी निर्धारित प्रक्रियाओं के बाद सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया गया। शिविर का उद्देश्य केवल रक्त एकत्रित करना ही नहीं,बल्कि समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करना और जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन की रक्षा के लिए लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित करना भी रहा। विश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान का मूल संदेश एक रक्त-एक मानवता-एक विश्व परिवार है। इसी भावना को केंद्र में रखते हुए ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र की ओर से रक्तदान को मानवता की सेवा और सामाजिक एकजुटता का माध्यम बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं आयोजकों ने कहा कि रक्त की आवश्यकता पड़ने पर किसी व्यक्ति की जाति,धर्म,भाषा,क्षेत्र अथवा सामाजिक पृष्ठभूमि नहीं देखी जाती। रक्त की एक बूंद किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। इसलिए स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। शिविर में युवाओं और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी विशेष रूप से उत्साहजनक रही। रक्तदान करने वाले लोगों ने अन्य स्वस्थ नागरिकों से भी इस पुनीत कार्य से जुड़ने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान किसी एक व्यक्ति या परिवार की नहीं,बल्कि पूरी मानवता की सेवा है। कार्यक्रम चिकित्सा में अधीक्षक डॉ.ए.एन.पांडेय,डिप्टी एमएस डॉ.दीपा हटवाल,डॉ.सतीश कुमार,प्रो.राकेश नेगी,संजय पांडे,अंकित रावत,अनुपम गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने रक्तदान किया। इसके साथ ही ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र से जुड़े भाई-बहनों,युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने भी शिविर में सक्रिय सहभागिता निभाई। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आपातकालीन समय में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। शिविर में पंजीकरण कराने वाले लोगों की सहभागिता को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया। शिविर ने श्रीनगर से यह संदेश दिया कि मानवता की सेवा के लिए किया गया छोटा-सा प्रयास भी किसी जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगा सकता है। रक्तदान के माध्यम से विश्व बंधुत्व,निःस्वार्थ सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को मजबूत करने का यह अभियान लोगों के लिए प्रेरणादायी संदेश छोड़ गया।

Check Also
Close