Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
राज्य

पाबों में रक्षाबंधन पर बहनों का स्नेह-डॉ.धन सिंह रावत ने लिया आशीर्वाद,महिला मोर्चा ने बांधी राखी

श्रीनगर गढ़वाल। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाजपा महिला मोर्चा पाबों की ओर से आयोजित समारोह में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ.धन सिंह रावत शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बहनों ने डॉ.रावत की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घ एवं मंगलमय जीवन की कामना की और उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक उल्लास के साथ भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावनाओं को साझा किया गया। महिलाओं ने डॉ.रावत के साथ रक्षाबंधन की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम स्थल पर उत्सव का माहौल देखने को मिला और महिला कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं,बल्कि विश्वास,स्नेह,सम्मान और सामाजिक समरसता के अटूट बंधन का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में इस पर्व का विशेष महत्व है,जो परिवार और समाज को आपसी प्रेम,सहयोग एवं भाईचारे के सूत्र में बांधता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम,सौहार्द और आत्मीयता को और मजबूत करे। उन्होंने क्षेत्र की सभी बहनों को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख,समृद्धि,सम्मान और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ.रावत ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति को सदैव सम्मान और गौरव का स्थान मिला है। महिलाओं की सहभागिता के बिना समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने महिला शक्ति से सामाजिक जागरूकता,जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कुसुम कंडवाल एवं राज्य मंत्री राजेंद्र अन्थवाल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में डॉ.धन सिंह रावत के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए कार्यों का लाभ आमजन को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ.धन सिंह रावत जिस प्रकार क्षेत्र में सक्रिय रहकर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं,उससे जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता मजबूत हुई है। वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्य और क्षेत्र के प्रति सक्रियता ही उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में जनता का समर्थन दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से एकजुट होकर डॉ.रावत के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। भाजपा महिला मोर्चा के रक्षाबंधन समारोह में महिलाओं ने पर्व की खुशियां साझा करने के साथ क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने के साथ समाज में परस्पर सम्मान और आत्मीयता की भावना को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी रचना बुटोला,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमिला भण्डारी,डॉ.दीपा रावत,ब्लॉक प्रमुख लता देवी,सुषमा रावत,वीरा भण्डारी,कविता देवी,रजनी रावत,अनामिका कोठियाल,सीमा बिष्ट,रजनी देवी,पुष्पा रावत सहित महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने पाबों में आयोजित समारोह के साथ ही अपने पैतृक गांव नौगांव में भी रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यहां भी उन्होंने ग्रामीणों एवं बहनों के साथ पर्व की खुशियां साझा की और सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में भाई-बहन के स्नेह के साथ सामाजिक समरसता,महिला सम्मान और आपसी भाईचारे का संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया।

Check Also
Close