Tuesday 25/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
महापौर ने पर्यावरण मित्रों को वितरित किए रेनकोटकहा- स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं पर्यावरण मित्रविश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान में श्रीनगर से मानवता का संदेशपाबों में रक्षाबंधन पर बहनों का स्नेह-डॉ.धन सिंह रावत ने लिया आशीर्वाद,महिला मोर्चा ने बांधी राखीप्रकृति से समरसता का संकल्प,630 स्थानों पर गूंजा हरित संदेश-संत निरंकारी मिशन लगाएगा 10 लाख पौधेग्राम समितियों के गठन से मजबूत होगा एकल अभियान-स्वाभिमान पर्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वानजनता मिलन में 50 शिकायतों पर डीएम की त्वरित कार्रवाई-समयबद्ध समाधान से मजबूत हो रहा जनविश्वासजेएनवी पौखाल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विज्ञान और नवाचार की गूंज,अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी में नीलगिरी सदन अव्वलसंस्कारों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ रहा समलौण आंदोलन-कल्याबीर मंदिर के शिलान्यास पर विधायक विनोद कंडारी ने रोपा बेलपत्रपाबों में 3.24 करोड़ की लागत से तुंगडुंडा-भैंसवाड़ा मोटर मार्ग का लोकार्पणदेहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महादेव जी का सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने लोहाघाट न्यायिक बंदीग्रह का किया निरीक्षण

लोहाघाट( चंपावत) सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भवदीप रावते द्वारा बुधवार को न्यायिक बंदी गृह लोहाघाट का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ सहायक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समीर कुमार चौधरी ने बताया कि सचिव द्वारा बंदियों से उनके खान-पान, निशुल्क अधिवक्ता प्रदान किए जाने व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई तथा बंदियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी भी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा बंदी गृह में दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछा गया व सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्यायिक बंदीगृह लोहाघाट में स्थापित लीगल एंड क्लिनिक का निरीक्षण कर रजिस्टरों का अवलोकन किया गया एवं क्लीनिक में नियुक्त पैनल अधिवक्ता एवं पीएलवी को निर्देशित किया गया कि वह लीगल एंड क्लीनिक में उपयोग में आने वाले रजिस्टरों का रख रखाव उचित रूप में करे इसके अलावा लोहाघाट थाने के अधिकारियों से नए भारतीय कानूनो के संबंध में वार्ता की गई। साथ ही माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा प्रदत्त सरल कानूनी ज्ञानमाला पुस्तकों का भी वितरण किया गया। इस दौरान न्यायिक बंदीगृह लोहाघाट की कर्मचारी, पीएलबी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।