Friday 07/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा बोले जल सस्थान, विद्युत विभाग पीडब्लूडी को बजट जारी होकर टेंडर प्रकिया के बाद शुरू हुआ काशीपुर बाईपास का कार्यविधायक ने बजट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बताया निराधारएसएसपी अजय गणपति का देर रात्रि औचक निरीक्षण, निजी वाहन से स्वयं निकले हाईवे चेकिंग परआरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 100 दिन पूरे होने की तैयारी तेज, सिटी क्लब में हुई महत्वपूर्ण गोष्ठीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की महत्वपूर्ण बैठकआपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरारुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझावकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठकविधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पितविधायक शिव अरोरा ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्रमुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षितकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की कावड़ियों से मुलाकातनानकमत्ता में युवक से मारपीट, लूटपाट व कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो आरोपी गिरफ्तारक्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने एक बार फिर अपनी मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की जान बचाई।

विधायक उमेश कुमार अपने रुड़की कार्यालय आ रहे थे, तभी रास्ते में सोलानी नदी से थोड़ा आगे झबरेड़ी खुर्द निवासी अंकित पुत्र मांगा की एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया विधायक उमेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एम्बुलेंस और पुलिस विभाग को सूचित किया। उन्होंने घायल अंकित को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसे समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। विधायक उमेश कुमार की इस तत्परता और संवेदनशीलता की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की है। उन्होंने कहा कि विधायक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे न केवल एक जन प्रतिनिधि हैं, बल्कि एक सच्चे इंसान भी हैं, जो हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के मुद्दे को उजागर किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। विधायक उमेश कुमार का यह मानवीय कार्य समाज के लिए एक प्रेरणा है और यह दर्शाता है कि जनप्रतिनिधियों को हमेशा लोगों की सेवा में तत्पर रहना चाहिए।