Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।

हरिद्वार के सलेमपुर में सरकारी भूमि पर अवैध कॉलोनी, प्रशासन ने चलाया बुलडोज़र—18 बीघा जमीन मुक्त

हरिद्वार के सलेमपुर क्षेत्र में करोड़ों की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर कॉलोनी काटने की सूचना मीडिया में आने के बाद प्रशासन ने मौके पर बुलडोज़र चलाकर अब तक 18 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया है, जानकारी के अनुसार, सलेमपुर में प्रॉपर्टी डीलरों ने नियमों को ताक पर रखकर ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से प्लॉट काटकर बेचने की कोशिश की। प्रशासन की लापरवाही के चलते यह अवैध निर्माण लंबे समय तक चलता रहा।

तहसील प्रशासन की टीम ने पहले चरण में 11 बीघा भूमि को खाली कराया, जबकि रविवार को हुई कार्रवाई में 7 बीघा और भूमि कब्जा मुक्त कराई गई। प्रशासन अब शेष भूमि की पैमाइश कराकर उसे भी जल्द मुक्त कराने की तैयारी में है। इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।हालांकि इस पूरे प्रकरण में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि जिन अफसरों की निगरानी में यह अवैध कब्जा हुआ, उन पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि दोषी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।