Tuesday 18/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खटीमा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद; एक गिरफ्तारभारत में सिकुड़ते जा रहे लोकतंत्र की वापसी हेतु मजदूर वर्ग की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने का आवाहनटीएमयू सीसीएसआईटी की उपलब्धिः दो टीचर्सको पीएचडी तो एक को पोस्ट डॉक्टोरल अवार्डराष्ट्रध्वज के सम्मान में GMVN में हुआ ध्वजारोहणसांस की तकलीफ से हृदय रोग तक-उत्तरा केयर हॉस्पिटल की विशेष ओपीडी में मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्शरतोड़ा बैंड पर चला भागीरथी कला संगम का स्वच्छता अभियान-झाड़ियों और चीड़ की पत्तियों से मिली सड़क को निजातदेहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरूउत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कि आज कार्यकारिणी की बैठक होटल कैलिस्ता पटेल नगर देहरादून में संपन्न हुई जहां आगामी 1 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ नागरिक कल्याण दिवस के अवसर पर निम्न कार्यक्रमों पर सहमति बनीवरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार द्वारा आयोजित बैठक में कोटद्वार एवं श्रीनगर में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने पर हुई चर्चा।पूर्वी पटेल नगर में धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के मद्देनज़र पुलिस द्वारा चलाया संघन चेकिंग अभियान, कई के कटे चालान



मसूरी में गर्मियों की छुट्टियों में पर्यटकों की भारी आवाजाही को देखते हुए मसूरी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । शहर के विभिन्न प्रवेश मार्गों और प्रमुख स्थानों पर पुलिस टीमों को तैनात किया गया है जिनके द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। पुलिसकर्मी द्वारा सड़कों पर आने-जाने वालों से पूछताछ कर रहे हैं। खासतौर पर ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है जो संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त हो सकते हैं उक्त कदम पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी संभावित खतरे को टालने के लिए उठाया गया है। मसूरी कोतवाल संतोष कुवर ने बताया कि मसूरी मे हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं, लेकिन सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए पुलिस द्वारा एहतियात बरत रही है।पुलिस द्वारा आम जनता से सहयोग की अपील की गई है। चेकिंग अभियान के अंतर्गत रेस ड्राइविंग, विदाउट हेलमेट, अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा वाहन चलाना, नाबालिक द्वारा वाहन चलाना व यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है इसकी अतिरिक्त संदिग्ध व्यक्तियों व बाहरी व्यक्तियों जिनके द्वारा सत्यापन नहीं कराया गया है उनका सत्यापन कर 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। उन्होने बताया कि नाबालिक द्वारा वाहन चलाना पर 2 के चालान किये गए है अन्य धाराओं में 7 वाहनों को सील किया गया है व 10 चालान न्यायालय के किये गए है ।एमपी एक्ट के अंतर्गत 13 चालान कर 7900 का जुर्माना वसूल किया गया है पुलिस एक्ट में 10 चालान कर 2750 जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने सभी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया है।