Friday 07/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा बोले जल सस्थान, विद्युत विभाग पीडब्लूडी को बजट जारी होकर टेंडर प्रकिया के बाद शुरू हुआ काशीपुर बाईपास का कार्यविधायक ने बजट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बताया निराधारएसएसपी अजय गणपति का देर रात्रि औचक निरीक्षण, निजी वाहन से स्वयं निकले हाईवे चेकिंग परआरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 100 दिन पूरे होने की तैयारी तेज, सिटी क्लब में हुई महत्वपूर्ण गोष्ठीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की महत्वपूर्ण बैठकआपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरारुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझावकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठकविधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पितविधायक शिव अरोरा ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्रमुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षितकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की कावड़ियों से मुलाकातनानकमत्ता में युवक से मारपीट, लूटपाट व कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो आरोपी गिरफ्तारक्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात

बदहाल सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए चुघ ने निगम में सोंपा ज्ञापन

रुद्रपुर -शहर की बदहाल सड़कों के जीर्णोद्धार को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने नगर निगम में पहुंच कर प्रभारी नगर आयुक्त शिप्रा जोशी को ज्ञापन सोंपा। दिए गए ज्ञापन में चुघ ने बताया कि अंबिका विहार भूरारानी में सड़कों की हालात बदहाल हो चुकी है ।जहां बरसात होने के बाद जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। हालात यह हो जाते है कि वहां से लोगों का निकलना भी दूभर हो जाता है। पिछले दिनों जल भराव के कारण करंट लगने से एक गाय की मौत भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अंबिका विहार भूरारानी में दो स्कूल संचालित हो रहे हैं जहां सैकड़ो की संख्या में बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। ऐसे में यदि जलभराव से निजात दिलाकर सड़कों का सुधारीकरण नहीं किया गया तो कोई भी हादसा हो सकता है। चुघ ने कहा कि रामपुर रोड स्थित सोनिया होटल से लेकर प्रीत विहार तक डेढ़ सौ मीटर सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। जहां लोगों का चलना भी मुहाल हो चुका है ।आए दिन इन सड़कों पर हादसे होते रहते हैं ।ऐसे में यह 150 मीटर की सड़क का निर्माण किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। प्रभारी नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि इस मामले में जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार कोली, दर्शन कोली, शिवकुमार ,राजपाल, सत्येंद्र, महिपाल, पप्पू, केदार सिंह, लक्ष्मी, चंद्रा, हरीश ,देव सिंह, किरन आदि मौजूद थे।