Sunday 31/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बिगवाड़ा मंडी मे विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद 150 फल- सब्जी थोक विक्रेता व्यापारी की बची रोज रोटी20 वर्ष से मंडी मे कर रहें व्यापार!अब पूर्व की भाति यथास्थिति रहेगी जारीराज्य स्तरीय वोविनाम चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया सम्मानित6 वीं रुद्रपुर ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कियाआज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 134 वां प्रसारण किया गया। देशभर में अलग-अलग स्थानों पर करोड़ों लोगों ने पीएम मोदी की मन की बात को सुना और उससे प्रेरणा ली।नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएम

जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित ऑक्सीजन पार्क का किया उदघाटन

रूद्रपुर जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित ऑक्सीजन पार्क का उदघाटन किया। उन्होने कहा कि आमजन को शुद्ध वातावरण उपलब्ध कराने हेतु सरकार एवं प्रशासन प्रतिबद्ध है। जिसके अन्तर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में बड़े, छायादार एवं अधिक ऑक्सीजन देने वाले वृक्ष लगाये जा रहें है। उन्होने कहा कि इस परिसर में पहले जगंल-झाड़ियां थी जिसे अन्य जिलों के लिए भी एक मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि कलेक्टेªेट में आने वाले आगुन्तकों के बैठने के लिए छायादार स्थान मिल सकेगा। जिसमें वे नैसर्गिक सौन्दर्य का आनन्द के साथ शुद्ध हवा भी ले सकेंगे। उन्होने का इस ऑक्सीजन पार्क का लाभ क्षे़त्रवासियों को मिलेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला विकास प्राधिकरण के सहयोग से भविष्य में रूद्रपुर के गांधी पार्क, सिंचाई विभाग परिसर में एवं किच्छा रोड पहाडगंज मे ग्रीन स्पेस के रूप में विकसित किये जायेंगे, जहां क्षेत्र की जनता अपने परिवार के साथ सुबह-शाम शुद्ध वातावरण में भ्रमण कर सकेंगे। उन्होने जनता से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने आस-पास खाली स्थानों में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण अवश्य करें।
इस अवसर पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण अभिषेक रोहेला, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, ओसी गौरव पाण्डे, डॉ0 अमृता शर्मा, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमा शंकर नेगी सहित कलेक्टेªट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।