Friday 07/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा बोले जल सस्थान, विद्युत विभाग पीडब्लूडी को बजट जारी होकर टेंडर प्रकिया के बाद शुरू हुआ काशीपुर बाईपास का कार्यविधायक ने बजट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बताया निराधारएसएसपी अजय गणपति का देर रात्रि औचक निरीक्षण, निजी वाहन से स्वयं निकले हाईवे चेकिंग परआरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 100 दिन पूरे होने की तैयारी तेज, सिटी क्लब में हुई महत्वपूर्ण गोष्ठीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की महत्वपूर्ण बैठकआपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरारुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझावकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठकविधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पितविधायक शिव अरोरा ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्रमुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षितकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की कावड़ियों से मुलाकातनानकमत्ता में युवक से मारपीट, लूटपाट व कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो आरोपी गिरफ्तारक्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात

महिला आरक्षण को लेकर दिल्ली में अलका पाल सहित सैकड़ो महिलाएं गिरफ्तार

नई दिल्ली : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महिला आरक्षण में ओबीसी वर्ग की महिलाओं को आरक्षण देने की मांग को लेकर आज जंतर_ मंतर पर प्रदर्शन कर रही काशीपुर निवासी पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल सहित सैकड़ो महिला नेत्रियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के आवाहन पर देश भर से महिला नेत्रियों ने दिल्ली के जंतरमंतर पर पहुंचकर केंद्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण में ओबीसी वर्ग की महिलाओं को आरक्षण न दिए जाने के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान दिया । उन्होंने कहा कि लंबे समय तक ओबीसी वर्ग की महिलाओं की उपेक्षा अब और सहन नहीं की जा सकती, अगर केंद्र सरकार महिला आरक्षण विधायक को लागू करना चाहती है, तो उसको तत्काल लागू करें, उसमें विशेष कर ओबीसी वर्ग की महिलाओं को आरक्षण किया जाए, जिससे ओबीसी वर्ग की दबी कुचली, कमजोर वर्ग की महिलाओं को समाज की मुख्य धारा में आकर सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार मिल सके। जंतर_मंतर से संसद भवन की और कुच कर रही महिलाओ की दिल्ली पुलिस से जोरदार झड़प हुई। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, काशीपुर निवासी पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल सहित सैकड़ो महिलाओं को गिरफ्तार कर दिल्ली से बाहर विभिन्न थाना क्षेत्र में भेज दिया। पुलिस की गिरफ्तारी होने पर महिला नेत्रियों ने अपना प्रदर्शन जारी रखा। उनकी मांग है कि जब तक न्याय नहीं तब तक लड़ाई जारी रहेगी।