Sunday 31/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बिगवाड़ा मंडी मे विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद 150 फल- सब्जी थोक विक्रेता व्यापारी की बची रोज रोटी20 वर्ष से मंडी मे कर रहें व्यापार!अब पूर्व की भाति यथास्थिति रहेगी जारीराज्य स्तरीय वोविनाम चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया सम्मानित6 वीं रुद्रपुर ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कियाआज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 134 वां प्रसारण किया गया। देशभर में अलग-अलग स्थानों पर करोड़ों लोगों ने पीएम मोदी की मन की बात को सुना और उससे प्रेरणा ली।नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएम

जिलाधिकारी ने ली जिला योजना की बैठक,दिये आवश्यक निर्देश

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने जिला कार्यालय सभागार में जिला योजना की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि नियमित योजनाओं से हटकर अन्य योजनाओं का भी प्लान बनायें। इससे जिले में नये कार्यों को भी शुरू किया जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं को धरातल पर उतारने हेतु समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। गुरुवार को जिला योजना की बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी,सहकारिता अधिकारी,रेशम अधिकारी एवं सेवायोजन अधिकारी अनुपस्थित रहे,जिस पर नाराजगी जताते हुये जिलाधिकारी ने चारों अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने निर्देश दिये कि जब तक ये अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर औचित्य सहित कारण स्पष्ट नहीं करेंगे,तब तक इनके विभाग हेतु निर्मुक्त धनराशि पर रोक लगायी जाय। जिलाधिकारी ने वर्ष 2024-25 में जिला योजना से खर्च की गयी राशि का विभागवार ब्यौरा प्रस्तुत करने के निर्देश भी सभी अधिकारियों को दिये। बैठक में दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी ने ब्लॉक स्तर पर दुग्ध समितियों के गठन और उनके माध्यम से दुग्ध पालकों को लाभ पहुंचाने की बात कही। साथ ही बद्री गाय के घी की ऑनलाइन बिक्री की योजना को आगे बढ़ाने को कहा। आयुर्वेद विभाग को निर्देशित किया गया कि जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में वेलनेस सेंटर और आयुर्वेदिक विलेज की स्थापना की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को जनपद के समस्त विद्यालयों की छात्र संख्या की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि कुछ विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाये, ताकि छात्र नामांकन में वृद्धि हो। उरेडा अधिकारी को जिले के सभी सरकारी भवनों में समयबद्ध रूप से सोलर प्लांट लगाये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जल संस्थान व जल निगम को कहा कि जिन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहती है,वहां प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति बहाल की जाय। उन्होंने यह भी कहा कि जहां फीटरों द्वारा समय पर ग्रामीणों को पेयजल की आपूर्ति नहीं होती है,ऐसे स्थानों पर नियुक्त फीटरों को तत्काल बदला जाय। उन्होंने कृषि व उद्यान विभाग को फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिये ठोस कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिये। खेल विभाग को उन खेलों की सुविधा आरंभ करवाने को कहा,जिनमें स्थानीय युवाओं की अधिक रुचि हो। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को पूल्ड हाउस आवासों के कार्यों के अलावा तहसील स्तर पर आवासीय भवनों के निर्माण को भी प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत,डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध,पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय,जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने,मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र बर्तवाल,अधिशासी अभियंता जल संस्थान एस.के.रॉय,अधिशासी अभियंता लोनिवि विवेक सेमवाल,जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।