Wednesday 26/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
महापौर ने पर्यावरण मित्रों को वितरित किए रेनकोटकहा- स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं पर्यावरण मित्रविश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान में श्रीनगर से मानवता का संदेशपाबों में रक्षाबंधन पर बहनों का स्नेह-डॉ.धन सिंह रावत ने लिया आशीर्वाद,महिला मोर्चा ने बांधी राखीप्रकृति से समरसता का संकल्प,630 स्थानों पर गूंजा हरित संदेश-संत निरंकारी मिशन लगाएगा 10 लाख पौधेग्राम समितियों के गठन से मजबूत होगा एकल अभियान-स्वाभिमान पर्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वानजनता मिलन में 50 शिकायतों पर डीएम की त्वरित कार्रवाई-समयबद्ध समाधान से मजबूत हो रहा जनविश्वासजेएनवी पौखाल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विज्ञान और नवाचार की गूंज,अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी में नीलगिरी सदन अव्वलसंस्कारों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ रहा समलौण आंदोलन-कल्याबीर मंदिर के शिलान्यास पर विधायक विनोद कंडारी ने रोपा बेलपत्रपाबों में 3.24 करोड़ की लागत से तुंगडुंडा-भैंसवाड़ा मोटर मार्ग का लोकार्पणदेहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महादेव जी का सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

मसूरी नगर की अव्यवस्थाओं पर नगर पालिका की बैठक में अधिकारियों पर बरसे सभासद, अध्यक्ष मीरा सकलानी ने दिए सख्त निर्देश


मसूरी नगर पालिका सभागार में षुक्रवार को मसूरी की बिगड़ती व्यवस्थाओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, एमडीडीए, जल निगम, गढ़वाल जल संस्थान समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी और नगर पालिका के सभासद मौजूद रहे। बैठक में नगर की जलनिकासी, सड़क व्यवस्था, अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर तीखी बहस देखने को मिली। नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि अप्रैल में मैंने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी की व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यह साफ दर्शाता है कि अधिकारी मसूरी की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने मानसून से पहले सभी नालों की सफाई, मॉल रोड की जल निकासी व्यवस्था सुधारने और सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
सभासद विशाल करौला ने कहा कि वार्ड में कई जगहों पर लोक निर्माण विभाग की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। मुख्य मार्गों पर पुश्ते टूटे हुए हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन विभाग फंड की कमी का रोना रो रहा है और कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। सभासद सचिन गुहेर ने आरोप लगाया कि जल निगम और गढ़वाल जल संस्थान के बीच तालमेल की भारी कमी है, जिसकी कीमत आम जनता को चुकानी पड़ रही है। सभासद गीता कुमाई ने कहा कि पेयजल और जल निगम विभागों ने पालिका की नालियों में पेयजल और सीवर लाइनें बिछा दी हैं, जिससे नाले जाम हो गए हैं। बरसात में गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। सभासद जसबीर कौर ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एमडीडीए के अधिकारीभ्रष्टाचार में लिप्त है और मसूरी में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण करवा रहा है। अब तो नोटिफाइड एरिया में भी निर्माण कार्य चल रहा है, जो पूरी तरह गलत है और पर्यावरण के लिए खतरनाक है।
बैठक में अन्य सभासदों जैसे सभासद पकंज खत्री और षिवानी भारती ने भी अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई और कहा कि विभागीय निष्क्रियता की वजह से जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि हर साल बरसात में वही समस्या दोहराई जाती है। नाले समय पर नहीं खोले जाते, सड़कें गड्ढों में तब्दील हो जाती हैं और जिम्मेदार अधिकारी केवल बहानेबाज़ी करते हैं।। बैठक में सभी सभासदों और नगर पालिका अध्यक्ष ने एक सुर में कहा कि अब लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अध्यक्ष मीरा सकलानी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए और यदि कोई विभाग अपने कार्य में लापरवाही बरतता है, तो उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी।