Tuesday 21/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर : भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं में शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर जोरदार स्वागत किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर भगवान परशुराम जी की जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भगवान परशुराम हम सबके आराध्य हैं। उनके जीवन के त्याग और समर्पण की शिक्षा से हम सबको संकल्प लेना चाहिए। वही एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन को निष्ठा, त्याग और समर्पण के भाव वाला बताया। वही पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, ब्रह्मपाल, अरुण चौहान, इंदू मान, सुभाष पाल, और त्रिलोक सिंह अधिकारी ने भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही इस अवसर पर एड.हरीश कुमार सिंह, एड. इंदर सिंह, एड.सुरेंद्र बटला, प्रीत बंब, परम सिद्धू सुंदरलाल पाल, डॉ. करण पाल, जगदीश पाल, डॉ. रमेश कश्यप, विनोद शर्मा होंडा, इलियास महागिर, मंसूर मेफेयर, अनिल शर्मा, संजीव शर्मा, कृष्ण कुमार, पार्षद रशीद फारुकी, नौशाद सोनू, अफसर अली, मीना आर्य, कुमकुम सक्सेना, जितेंद्र सरस्वती, राकेश भगत, इफ्तिखार सैफी, शरीम सैफी, सादन इकबाल, रवि पपने, मो. सैफ आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नई शिक्षा नीति के संदर्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा का मंथन-संगोष्ठी ने दिए शिक्षा के भविष्य को दिशा देने वाले ठोस सूत्रपौड़ी में हरित विकास की नई पटकथा-वन संरक्षण,भूमि सुधार और रोजगार सृजन के लिए पायलट योजना को मिली रफ्तार10 साल का हिसाब मांगेगा देवप्रयाग-विकास ठप,अब जनता करेगी फैसलापर्यटकों का बढ़ता सैलाब और एक्सप्रेसवे का असर, मसूरी में जाम से राहत के लिए ‘लंबीधार-किमाड़ी रोड’ बनेगी नया सहारा23 किमी सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, मई से काम शुरू, मुख्य मार्ग पर दबाव कम करने की बड़ी तैयारी मसूरी। मसूरी में पर्यटन सीजन सिर पर है और इसी के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। खासकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है। ऐसे में मसूरी की सड़कों पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ सकता है। पहले ही जाम की समस्या से जूझ रहे शहर में गांधी चौक से किंक्रेग मार्ग तक लगने वाले लंबे जाम पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। अब एक्सप्रेसवे के बाद यह समस्या और विकराल होने की आशंका है।लंबीधार-किमाड़ी रोड पर टिकी उम्मीदेंयातायात दबाव को कम करने के लिए 23 किलोमीटर लंबी लंबीधार-किमाड़ी (एलकेडी) रोड को सबसे बड़ा विकल्प माना जा रहा है। यह मार्ग गढ़ी कैंट के सप्लाई क्षेत्र से शुरू होकर मसूरी झील के पास मुख्य मार्ग से जुड़ता है, जिससे देहरादून से आने वाले वाहनों को सीधे वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा इस सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया का एक अहम चरण पूरा कर लिया है और शेष औपचारिकताएं जल्द पूरी करने का दावा किया है।मई से धरातल पर दिखेगा कामअधिशासी अभियंता राजेश कुमार के अनुसार, अप्रैल तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार के साथ अनुबंध कर लिया जाएगा। इसके बाद मई माह से चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और अगले 6 से 7 महीनों में सड़क को पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य है।पर्यटन बनाम ट्रैफिक, बड़ा संतुलनविशेषज्ञों का मानना है कि मसूरी में हर साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्या शहर की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक है, लेकिन इसके साथ यातायात और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव भी बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते वैकल्पिक मार्ग विकसित नहीं किए गए, तो जाम की समस्या पर्यटन पर भी असर डाल सकती है।प्रशासन के लिए बड़ी चुनौतीआने वाले महीनों में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती पर्यटन और यातायात के बीच संतुलन बनाने की होगी। लंबीधार-किमाड़ी रोड का चौड़ीकरण इस दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे मसूरी के मुख्य मार्ग पर दबाव कम होने की उम्मीद है।मतदाता सूची शुद्धिकरण पर सख्ती-एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों संग मंथन,पारदर्शिता और जिम्मेदारी पर जोरसिडकुल-एमबीआर बॉर्डर पर नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: कार सवार दो तस्कर दबोचे, 12.91 ग्राम स्मैक बरामद, एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज।भगवान परशुराम के नाम से बनेगा तीन मंजिला कम्युनिटी हॉलः विकास शर्माबंग भवन के लिए नई भूमि चिन्हितकांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा हुआ बेनकाबः विकास शर्मा

जेसीज ने हर्षोल्लास से मनाया 78वाँ स्वतंत्रता दिवस।

रुद्रपुर जेसीज पब्लिक स्कूल में 78वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को हेड ब्वाय एवं हेड गर्ल के द्वारा बैज लगाए गए। तत्पश्चात् मुख्यअतिथि श्री जे०बी० सिंह (सामाजिक कार्यकर्ता) के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री अशोक कोहली (पूर्व लॉजिस्टिक हेड महेन्द्रा), श्री राजेश शर्मा (वित्त पोषक), श्री प्रवेश साहनी (व्यवसायी), श्री सतीश सिडाना (प्रमुख व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यकर्ता), श्री अनुज गुप्ता (व्यवसायी), इंजीनियर श्री दीपक कुमार, उद्योगपति श्री बलराम अग्रवाल, श्री दया आर्या (पूर्व अधिकारी उत्तराखण्ड शासन) श्री पवन पाण्डे (बिल्डर), श्री विनय कुमार सिंह (पूर्व सहायक निदेशक ई०पी०एफ०), श्री मनोज तोमर (प्लांट हेड), श्री राजू पाण्डे (प्लांट हेड एम.आर. ट्यूब), नेत्र सर्जन डॉ नवीन अग्रवाल, श्रीमती एवं श्री मनोज गुप्ता आदि गणमान्य व्यक्तियों ने ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रवेश मेहरा ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण किया। “एक दीप शहीदों के नाम” कार्यक्रम की प्रामाणिकता एवं सार्थकता के विषय में बताया। “एक दीप शहीदों के नाम” कार्यक्रम के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इसी क्रम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वहाँ उपस्थित सभी लोगों को देशभक्ति के ओतप्रोत कर दिया।मुख्य अतिथि श्री जे०बी० सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की तथा आजादी का महत्व बताया और कहा कि इस आजादी को बचाये रखना नितांत आवश्यक है। उन्होंने आजादी के लिए सत्य अहिंसा के सिद्धांतों तथा क्रांतिकारियों के अथक प्रयासों पर प्रकाश डाला विद्यालय प्रबन्धन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कहा कि डिजिटल क्रांति के कारण अभिभावकों एवं शिक्षकों को अनेक चुनौतियों को सामना करना पड रहा है। विद्यार्थियों को परम्पराओं तथा संस्कारों से जोड़े रखना तथा उनके मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जेसीज का उद्देश्य विद्यार्थियो को भविष्य के लिए तैयार करना है। इसलिए विद्यालय शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ समग्र विकास के लिए प्रयासरत रहता है एवं इसी श्रृंखला में विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जाग्रत करने एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के लिए बल दिया जाता है।जेसीज के विद्यार्थी शिक्षा के अलावा अन्य सामाजिक एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी अनेक क्षेत्रों में अपना एवं अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं।विद्यालय के निदेशक श्री सुधांशु पन्त ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं यह एक जिम्मेदारी भी है। शिक्षा स्वच्छत्ता एवं पर्यावरण संरक्षण के द्वारा हम अपने देश को महान बना सकते हैं। हमें सदैव अपने सैनिकों का कृतज्ञ होना चाहिए। विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान होना चाहिए यदि वे अनुशासित एवं परिश्रमी होंगे, शिक्षक तथा अभिभावक उन्हें नैतिक मूल्य और उचित संस्कार देंगे तो निश्चित तौर पर एक दिन वे अच्छे नागरिक बनेंगे। उन्होंने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों को आभार व्यक्त किया।विद्यार्थियों ने समूहगान, नाटक, देशभक्ति पर आधारित नृत्य आदि विभिन्न देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में समस्त अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया तथा प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धन समिति के श्री सुरेन्द्र गिरधर, श्री इन्द्रजीतअरोरा,श्री सुमित कुमार,श्री बच्चन सिंह सहित समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।