Sunday 19/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
भगवान परशुराम के नाम से बनेगा तीन मंजिला कम्युनिटी हॉलः विकास शर्माबंग भवन के लिए नई भूमि चिन्हितकांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा हुआ बेनकाबः विकास शर्माकराटे ग्रेडिंग टेस्ट में छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, तीन छात्रों को मिला ब्लैक बेल्टगुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कारों का संगम ही उज्जवल भविष्य की कुंजी–देवेन्द्र गौड़चारधाम यात्रा से पहले प्रशासन एक्शन मोड में-जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर परखी हर व्यवस्थादेवभूमि गीतों की गूंज से सराबोर हुआ श्रीनगर-नरेन्द्र संगीत सप्ताह में लोकधुनों ने बांधा समांकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो की समीक्षामसूरी क्षेत्र के ग्राम सभा दूधली में जमीन-वन विवाद भड़का, सैकड़ों ग्रामीण कोतवाली पहुंचे, भू-माफियाओं पर कब्जे और गोली की धमकी के आरोपपुलिस की भूमिका पर भी सवाल, वन भूमि पर अवैध तारबाड़ से बढ़ा खतराकृ, डीएफओ से हस्तक्षेप की मांग, उग्र आंदोलन की चेतावनीमसूरी, 18 अप्रैल मसूरी क्षेत्र के ग्राम सभा दूधली (भद्राज ) में जमीन और वन अधिकार को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। शनिवार को सैकड़ों ग्रामीण मसूरी कोतवाली पहुंच गए और भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर आक्रोश जताया।ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ भू-माफिया उनकी पुश्तैनी जमीन और सामुदायिक वन क्षेत्र पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध करने पर उन्हें गोली मारने तक की धमकी दी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में तीखा विवाद हुआ, जिसमें हालात तनावपूर्ण हो गए।पुलिस पर संरक्षण देने के आरोपमामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब ग्रामीणों ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए। उनका आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की, बल्कि भ्रष्टाचार में लिप्त होकर भू-माफियाओं को संरक्षण दिया। इस आरोप ने पूरे घटनाक्रम को और संवेदनशील बना दिया है। ग्रामीणों ने साफ कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोपग्रामीणों ने वन विभाग की भूमि पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि प्रतिबंधित वन क्षेत्रों में भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से तारबाड़ (फेंसिंग) की जा रही है। इससे न केवल वन क्षेत्र पर कब्जे की आशंका बढ़ रही है, बल्कि जंगली जानवरों के प्राकृतिक रास्ते भी बाधित हो रहे हैं। परिणामस्वरूप जंगली जानवर अब गांव की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले में अमित कुवर (डीएफओ, मसूरी) से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि वन भूमि पर हो रहे अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके।ग्राम सभा का सख्त रुख, सीमांकन और टोल बैरियरसमाजिक कार्यकर्ता जब्बर वर्मा ने बताया कि बढ़ते विवाद के बीच ग्राम सभा दूधली में आयोजित बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। वनाधिकार कानून 2006 के तहत सामुदायिक वन संसाधनों का सीमांकन किया गया और पारंपरिक सीमाओं पर बॉर्डर चिन्ह लगाए गए। साथ ही दूधली चौक पर टोल बैरियर स्थापित कर क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों का रिकॉर्ड रखने का निर्णय लिया गया।ग्राम सभा ने साफ किया कि उसकी पारंपरिक सीमा में किसी भी बाहरी व्यक्ति को अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वनाधिकार कानून के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सीमांकन कार्य में बाधा डालने और झूठी शिकायत करने वालों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।महिलाओं को धमकाने और माहौल बिगाड़ने के आरोपग्रामीणों ने कुछ असामाजिक तत्वों पर महिलाओं को धमकाने और गांव का माहौल खराब करने के आरोप भी लगाए। ऐसे मामलों में भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है।‘जन अधिकारों की लड़ाई’, ग्रामीणों का ऐलानटिहरी जनपद के जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत और पूर्व पालिकाध्यक्ष मसूरी मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि यह केवल जमीन का नहीं, बल्कि उनके परंपरागत अधिकारों और अस्तित्व का सवाल है। यदि प्रशासन और वन विभाग ने समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर सभासद जसबीर कौर, सिकंदर सिंह, राजेश सिंह, दिनेश पुंडीर, दिनेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र रावत, विजेन्द्र रावत, सुरेन्द्र सिह रावत के साथ अन्य लोग मौजूद थे।

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिक खेल दिवस

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने 8 जून 2024 को अपना वार्षिक खेल दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार, एवीएसएम, जीओसी-इन-सी पश्चिमी कमान उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती श्वेता डंगवाल ने कार्यक्रम में भाग लिया।सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वी.एस. डंगवाल ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। आज के कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि द्वारा नव स्थापित अंग्रेजी भाषा प्रयोगशाला के उद्घाटन के साथ हुआl विद्यालय के कैडेट्स द्वारा मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर देने के पश्चात् ग्रुप कैप्टन वी.एस. डंगवाल ने स्वागत भाषण दिया।
वार्षिक खेलोत्सव का प्रारंभ विद्यालय के छात्रों द्वारा मार्च पास्ट और मशाल प्रज्वलन समारोह से हुआ, जो आत्मा, ज्ञान और जीवन के प्रकाश का प्रतीक है| यह एक शानदार प्रदर्शन था जो अनुशासन और सटीकता में पूर्ण तालमेल के साथ था।इसके बाद ध्वज ड्रिल, योग प्रदर्शन, ज़ुम्बा डांस, ट्रैक इवेंट्स, पीटी प्रदर्शन और बैंड प्रदर्शन जैसे अन्य कार्यक्रम हुए। खेल दिवस का मुख्य आकर्षण स्कूल बैंड का प्रदर्शन था जो एकदम सही धुन और सटीक सामंजस्य में था। यह वास्तव में मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव था। सबसे आकर्षक क्षण तब था जब बैंड में बालकों के साथ बलिकाएँ भी गर्व और गरिमा के साथ कदम-से-कदम मिलाकर मार्च कर रही थीं। आज का दिन हमारे युवा और ऊर्जावान कैडेट्स के अद्वितीय कौशल का साक्षी बना, जिन्होंने खेल के मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह खेल कौशल, सहनशक्ति, मानसिक ताकत, धीरज और थकान प्रतिरोध का अविश्वसनीय और अत्यंत आकर्षक प्रदर्शन था। ये कार्यक्रम स्कूल के विशाल खेल मैदान में आयोजित किए गए, जिसमें छात्रों की एथलेटिक क्षमता और टीम भावना का प्रदर्शन हुआ।
दर्शकगण दिन भर के प्रदर्शन से पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो गए। सबसे प्रतिष्ठित एथलेटिक्स चैंपियनशिप ट्रॉफी केसरी सदन ने जीती। कैडेट सुमी सिन्हा को सर्वश्रेष्ठ बालिका एथलीट के रूप में चुना गया। कैडेट नमन चाहर और कैडेट बादल सिंह को क्रमशः जूनियर और सीनियर श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। सर्वश्रेष्ठ योग प्रदर्शन ट्रॉफी सिंह और शिवालिक सदन द्वारा साझा की गई। सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट ट्रॉफी केसरी सदन ने जीती। सर्वश्रेष्ठ एरोबिक पीटी ट्रॉफी सिंह सदन ने जीती। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि के भाषण के साथ हुआ जिन्होंने छात्रों में नेतृत्व गुण, टीमवर्क और शारीरिक फिटनेस के विकास में खेलों के महत्व पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने कैडेट्स के व्यक्तित्व को आकार देने में शिक्षकों की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सफल होने से अधिक महत्वपूर्ण अच्छा इंसान बनना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और स्कूल को नौ बार प्रतिष्ठित रक्षा मंत्री ट्रॉफी प्राप्त करने के लिए बधाई दी।श्री जीएस जोशी, पीजीटी भौतिक शास्त्र और श्री पुष्कर कोश्यारी, मेस मैनेजर को उनके अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्य अतिथि द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। ग्रुप कैप्टन वी.एस. डंगवाल ने मुख्य अतिथि को स्कूल का स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप प्रदान किया। यह दिन छात्रों को संतुलित और समग्र शिक्षा प्रदान करने की स्कूल की प्रतिबद्धता का प्रमाण था।