Tuesday 21/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर : भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं में शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर जोरदार स्वागत किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर भगवान परशुराम जी की जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भगवान परशुराम हम सबके आराध्य हैं। उनके जीवन के त्याग और समर्पण की शिक्षा से हम सबको संकल्प लेना चाहिए। वही एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन को निष्ठा, त्याग और समर्पण के भाव वाला बताया। वही पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, ब्रह्मपाल, अरुण चौहान, इंदू मान, सुभाष पाल, और त्रिलोक सिंह अधिकारी ने भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही इस अवसर पर एड.हरीश कुमार सिंह, एड. इंदर सिंह, एड.सुरेंद्र बटला, प्रीत बंब, परम सिद्धू सुंदरलाल पाल, डॉ. करण पाल, जगदीश पाल, डॉ. रमेश कश्यप, विनोद शर्मा होंडा, इलियास महागिर, मंसूर मेफेयर, अनिल शर्मा, संजीव शर्मा, कृष्ण कुमार, पार्षद रशीद फारुकी, नौशाद सोनू, अफसर अली, मीना आर्य, कुमकुम सक्सेना, जितेंद्र सरस्वती, राकेश भगत, इफ्तिखार सैफी, शरीम सैफी, सादन इकबाल, रवि पपने, मो. सैफ आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नई शिक्षा नीति के संदर्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा का मंथन-संगोष्ठी ने दिए शिक्षा के भविष्य को दिशा देने वाले ठोस सूत्रपौड़ी में हरित विकास की नई पटकथा-वन संरक्षण,भूमि सुधार और रोजगार सृजन के लिए पायलट योजना को मिली रफ्तार10 साल का हिसाब मांगेगा देवप्रयाग-विकास ठप,अब जनता करेगी फैसलापर्यटकों का बढ़ता सैलाब और एक्सप्रेसवे का असर, मसूरी में जाम से राहत के लिए ‘लंबीधार-किमाड़ी रोड’ बनेगी नया सहारा23 किमी सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, मई से काम शुरू, मुख्य मार्ग पर दबाव कम करने की बड़ी तैयारी मसूरी। मसूरी में पर्यटन सीजन सिर पर है और इसी के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। खासकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है। ऐसे में मसूरी की सड़कों पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ सकता है। पहले ही जाम की समस्या से जूझ रहे शहर में गांधी चौक से किंक्रेग मार्ग तक लगने वाले लंबे जाम पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। अब एक्सप्रेसवे के बाद यह समस्या और विकराल होने की आशंका है।लंबीधार-किमाड़ी रोड पर टिकी उम्मीदेंयातायात दबाव को कम करने के लिए 23 किलोमीटर लंबी लंबीधार-किमाड़ी (एलकेडी) रोड को सबसे बड़ा विकल्प माना जा रहा है। यह मार्ग गढ़ी कैंट के सप्लाई क्षेत्र से शुरू होकर मसूरी झील के पास मुख्य मार्ग से जुड़ता है, जिससे देहरादून से आने वाले वाहनों को सीधे वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा इस सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया का एक अहम चरण पूरा कर लिया है और शेष औपचारिकताएं जल्द पूरी करने का दावा किया है।मई से धरातल पर दिखेगा कामअधिशासी अभियंता राजेश कुमार के अनुसार, अप्रैल तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार के साथ अनुबंध कर लिया जाएगा। इसके बाद मई माह से चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और अगले 6 से 7 महीनों में सड़क को पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य है।पर्यटन बनाम ट्रैफिक, बड़ा संतुलनविशेषज्ञों का मानना है कि मसूरी में हर साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्या शहर की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक है, लेकिन इसके साथ यातायात और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव भी बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते वैकल्पिक मार्ग विकसित नहीं किए गए, तो जाम की समस्या पर्यटन पर भी असर डाल सकती है।प्रशासन के लिए बड़ी चुनौतीआने वाले महीनों में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती पर्यटन और यातायात के बीच संतुलन बनाने की होगी। लंबीधार-किमाड़ी रोड का चौड़ीकरण इस दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे मसूरी के मुख्य मार्ग पर दबाव कम होने की उम्मीद है।मतदाता सूची शुद्धिकरण पर सख्ती-एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों संग मंथन,पारदर्शिता और जिम्मेदारी पर जोरसिडकुल-एमबीआर बॉर्डर पर नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: कार सवार दो तस्कर दबोचे, 12.91 ग्राम स्मैक बरामद, एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज।भगवान परशुराम के नाम से बनेगा तीन मंजिला कम्युनिटी हॉलः विकास शर्माबंग भवन के लिए नई भूमि चिन्हितकांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा हुआ बेनकाबः विकास शर्मा

कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

रूद्रपुर। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था एवं महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन के बीच भाजपा सरकार का पुतला फूंका और जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अपराधों पर अंकुश लगाने एवं महिला सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।

प्रदेश नेतृत्व में आहवान पर प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन के कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा एवं महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा की अगुवाई में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शनिवार को डीडी चौक पर एकत्र हुए। प्रदेश में बढ़ते अपराधों और महिलाओं पर अत्चाचार की घटनाओं के विरोध में कांग्रेसियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। बाद मे कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी प्रेषित किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि उत्तराऽण्ड में पिछले कुछ समय से कानून व्यवस्था पूरी तरह लऽड़ा चुकी है, हत्या लूट डकैती के साथ ही महिला अपराधों की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। महिलाओं और बेटियों के साथ कई जघन्य अपराध की घटनाएं हो चुकी है, जिसके चलते देवभूमि उत्तराऽण्ड में महिलाएं और बेटियां ऽुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड जो पूरे देश में चर्चा में रहा था, इस हत्याकाण्ड के असल गुनाहगारों का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पायी है। इसके अलावा हेमा नेगी, पिंकी हत्याकांड, चम्पावत में नाबालिग से बलात्कार, मंगलौर में सामूहिक दुष्कर्म, श्रीनगर में युवती से बलात्कार का प्रयास, द्वाराहाट में नाबालिग दलित युवती से बलात्कार, देहरादून में महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, बहादराबाद में 13 साल की मासूम के साथ सामूहिक बलात्कार के उपरान्त हत्या, रूद्रपुर में नर्स की बलात्कार के बाद हत्या, देहरादून आईएसबीटी में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, द्वाराहाट के सल्ट में भाजपा मण्डल अध्यक्ष द्वारा किशोरी से दुष्कर्म की घटनायें मानवता को शर्मशार करने वाली तथा देवभूमि की अस्मिता को कलंकित करने वाली हैं।महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि महिला अपराध की घटनाओं में उत्तराऽण्ड राज्य सभी हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर पहुंच चुका है। परन्तु राज्य की भाजपा सरकार महिला अपराध की इन घटनाओं को रोकने की बजाय इस प्रकार के अपराध करने वालों की संरक्षक बनी हुई है। उत्तराऽण्ड में बिगड़ी कानून व्यवस्था एवं बढ़ती महिला अपराध की घटनाओं को लेकर समय-समय पर कांग्रेस पार्टी विरोध करती आ रही है और सरकार से कानून व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग करती रही है लेकिन सरकार इन अपराधों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। जिसके चलते उत्तराऽण्ड में महिलाएं और बेटियां स्वम् को असुरक्षित महसूस कर रही है।राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और महिला अपराधों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाये जाने, रूद्रपुर के नर्स हत्याकाण्ड की सीबीआई जांच एवं प्रदेश में महिला अपराध की सभी घटनाओं के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाये जाने की मांग की।इस अवसर पर उमर अली, सौरभ चिलाना, मीना शर्मा ममता रानी, पीवी टमटा, अरशद खां, सतीश कुमार, केपी गंगवार, काजल गंगवार, काजल चौळान, अबरार अली, सन्नी राठौर, इदरीश गोला, सुमित राय, बेबी सिकदार, सुजीव रस्तौगी, सुमित दिवाकर, अशफाक अली, सपना गिल, मनोज कुमार अशोक मण्डल, रोहित चौहान, राम कृष्ण सेनी, संजय, छत्रपाल, कालीचरण, बाबू विश्वकर्मा, सुभाष दिवाकर आदि समेत तमाम कांग्रेसी थे।