Wednesday 26/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
महापौर ने पर्यावरण मित्रों को वितरित किए रेनकोटकहा- स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं पर्यावरण मित्रविश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान में श्रीनगर से मानवता का संदेशपाबों में रक्षाबंधन पर बहनों का स्नेह-डॉ.धन सिंह रावत ने लिया आशीर्वाद,महिला मोर्चा ने बांधी राखीप्रकृति से समरसता का संकल्प,630 स्थानों पर गूंजा हरित संदेश-संत निरंकारी मिशन लगाएगा 10 लाख पौधेग्राम समितियों के गठन से मजबूत होगा एकल अभियान-स्वाभिमान पर्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वानजनता मिलन में 50 शिकायतों पर डीएम की त्वरित कार्रवाई-समयबद्ध समाधान से मजबूत हो रहा जनविश्वासजेएनवी पौखाल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विज्ञान और नवाचार की गूंज,अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी में नीलगिरी सदन अव्वलसंस्कारों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ रहा समलौण आंदोलन-कल्याबीर मंदिर के शिलान्यास पर विधायक विनोद कंडारी ने रोपा बेलपत्रपाबों में 3.24 करोड़ की लागत से तुंगडुंडा-भैंसवाड़ा मोटर मार्ग का लोकार्पणदेहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महादेव जी का सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

शिक्षक सम्मान समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा


500 से अधिक शिक्षकों को किया सम्मानित

समाज के असली गुरु शिक्षक होते हैं =गुंजन

गदरपुर । शहनाई वाटिका गदरपुर में सर्वपल्ली डा, राधाकृष्णन के जन्म दिन एवं शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर पूर्व सभासद परमजीत सिंह पम्मा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा अश्वनी कुमार द्वारा आयोजित “शिक्षक सम्मान समारोह” में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा उपस्थित रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा भी उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षकों की सहभागिता समाज के हर क्षेत्र में होती है क्योंकि शिक्षकों का सिखाया हुआ ज्ञान ही हम सबको जीवन का सही तरीका सिखाता है और शिक्षक ही समाज को पथ प्रदर्शित करते हैं समाज के असली गुरु शिक्षक ही होते हैं” और शिक्षकों को सम्मानित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि “शिक्षक समाज रूपी पौधे को अपने ज्ञान से सीचंते हैं और एक वृक्ष का रूप देते हैं वह वृक्ष जोकि समाज को खुशहाली की छाया प्रदान करता है हम शिक्षकों का जितना धन्यवाद करें वह कम है” कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी विनोद भुसरी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना उपस्थित रहे। गदरपुर के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक, शिक्षकगण उपस्थित रहे जिनको विभिन्न माध्यमों से सम्मानित किया गया कार्यक्रम में लगभग 30 विद्यालयों के लगभग 500 शिक्षकों एवं गदरपुर में रहने वाले सभी सरकारी शिक्षकों को सम्मानित किया गया वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से शिक्षकगणो का दिल जीत लिया। वही नगर के जिज्ञासा अकैडमी की कोऑर्डिनेटर अजमी हसन द्वारा प्रस्तुत बच्चों के एक शानदार आयोजन की लोगों ने प्रशंसा की।कार्यक्रम में शिक्षकगणो का उत्साह कार्यक्रम के समापन तक बना रहा और कुछ शिक्षकगण भावुक होते हुए भी नजर आए, वही कार्यक्रम का संचालन जयंत शाह और मनजीत कौर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुनी भुसरी,
कपिल,अभिषेक गुंबर,स्वामी इंस्टिट्यूट के प्रबंधक विशाल सक्सेना,जिला आईटी संयोजक कुनाल रस्तोगी,युवा समाजसेवी आकाश कोचर, कुलजीत कौर,हिमानी मुरादिया, नैब सिंह धालीवाल मोहनलाल, आनंद कुमार, मनोज कांडपाल,संजय सिंह, सुबोध शर्मा, चंपा पांडे, सतीश बत्रा, योगेंद्र सिंह चौहान, पंकज सेतिया,रमाशंकर मनोज गुंबर सहित सैकड़ो की संख्या में अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद रहे।