Sunday 19/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
भगवान परशुराम के नाम से बनेगा तीन मंजिला कम्युनिटी हॉलः विकास शर्माबंग भवन के लिए नई भूमि चिन्हितकांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा हुआ बेनकाबः विकास शर्माकराटे ग्रेडिंग टेस्ट में छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, तीन छात्रों को मिला ब्लैक बेल्टगुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कारों का संगम ही उज्जवल भविष्य की कुंजी–देवेन्द्र गौड़चारधाम यात्रा से पहले प्रशासन एक्शन मोड में-जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर परखी हर व्यवस्थादेवभूमि गीतों की गूंज से सराबोर हुआ श्रीनगर-नरेन्द्र संगीत सप्ताह में लोकधुनों ने बांधा समांकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो की समीक्षामसूरी क्षेत्र के ग्राम सभा दूधली में जमीन-वन विवाद भड़का, सैकड़ों ग्रामीण कोतवाली पहुंचे, भू-माफियाओं पर कब्जे और गोली की धमकी के आरोपपुलिस की भूमिका पर भी सवाल, वन भूमि पर अवैध तारबाड़ से बढ़ा खतराकृ, डीएफओ से हस्तक्षेप की मांग, उग्र आंदोलन की चेतावनीमसूरी, 18 अप्रैल मसूरी क्षेत्र के ग्राम सभा दूधली (भद्राज ) में जमीन और वन अधिकार को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। शनिवार को सैकड़ों ग्रामीण मसूरी कोतवाली पहुंच गए और भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर आक्रोश जताया।ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ भू-माफिया उनकी पुश्तैनी जमीन और सामुदायिक वन क्षेत्र पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध करने पर उन्हें गोली मारने तक की धमकी दी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में तीखा विवाद हुआ, जिसमें हालात तनावपूर्ण हो गए।पुलिस पर संरक्षण देने के आरोपमामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब ग्रामीणों ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए। उनका आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की, बल्कि भ्रष्टाचार में लिप्त होकर भू-माफियाओं को संरक्षण दिया। इस आरोप ने पूरे घटनाक्रम को और संवेदनशील बना दिया है। ग्रामीणों ने साफ कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोपग्रामीणों ने वन विभाग की भूमि पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि प्रतिबंधित वन क्षेत्रों में भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से तारबाड़ (फेंसिंग) की जा रही है। इससे न केवल वन क्षेत्र पर कब्जे की आशंका बढ़ रही है, बल्कि जंगली जानवरों के प्राकृतिक रास्ते भी बाधित हो रहे हैं। परिणामस्वरूप जंगली जानवर अब गांव की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले में अमित कुवर (डीएफओ, मसूरी) से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि वन भूमि पर हो रहे अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके।ग्राम सभा का सख्त रुख, सीमांकन और टोल बैरियरसमाजिक कार्यकर्ता जब्बर वर्मा ने बताया कि बढ़ते विवाद के बीच ग्राम सभा दूधली में आयोजित बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। वनाधिकार कानून 2006 के तहत सामुदायिक वन संसाधनों का सीमांकन किया गया और पारंपरिक सीमाओं पर बॉर्डर चिन्ह लगाए गए। साथ ही दूधली चौक पर टोल बैरियर स्थापित कर क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों का रिकॉर्ड रखने का निर्णय लिया गया।ग्राम सभा ने साफ किया कि उसकी पारंपरिक सीमा में किसी भी बाहरी व्यक्ति को अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वनाधिकार कानून के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सीमांकन कार्य में बाधा डालने और झूठी शिकायत करने वालों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।महिलाओं को धमकाने और माहौल बिगाड़ने के आरोपग्रामीणों ने कुछ असामाजिक तत्वों पर महिलाओं को धमकाने और गांव का माहौल खराब करने के आरोप भी लगाए। ऐसे मामलों में भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है।‘जन अधिकारों की लड़ाई’, ग्रामीणों का ऐलानटिहरी जनपद के जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत और पूर्व पालिकाध्यक्ष मसूरी मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि यह केवल जमीन का नहीं, बल्कि उनके परंपरागत अधिकारों और अस्तित्व का सवाल है। यदि प्रशासन और वन विभाग ने समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर सभासद जसबीर कौर, सिकंदर सिंह, राजेश सिंह, दिनेश पुंडीर, दिनेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र रावत, विजेन्द्र रावत, सुरेन्द्र सिह रावत के साथ अन्य लोग मौजूद थे।

स्पोर्ट्स से स्टुडेंट्स में नेतृत्व क्षमता का विकास: वीसी

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से ग्रासरूट नर्चरिंग प्रोग्राम के तहत इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही टीएमयू इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024 का समापन, चैंपियनशिप में स्प्रिंगफील्ड के ताशु, एसएस एकेडमी की अवनी, गोल्डन गेट की नव्या, अनाया, निर्वाण और अनंत को गोल्ड मेडल से नवाजा

ख़ास बातें
ब्वायज़ सिंगल्स में स्प्रिंगफील्ड के ताशु अव्वल, गोल्डन गेट के अनंत रहे दूसरे स्थान पर
गर्ल्स सिंगल्स में एसएस एकेडमी की अवनी रही विजेता रहीं, पीएमएस की अक्षिता रही सेकेंड
गर्ल्स डबल्स में गोल्डन गेट की नव्या और अनाया ने मारी बाजी, शिर्डी साईं विंग सेकेंड की वृंदा शारदा और वृंदा शर्मा रही सेकेंड
ब्वायज़ डबल्स में गोल्डन गेट के निर्वाण और अनंत रहे अव्वल, स्प्रिंगफील्ड के ताशु और श्रेयश रहे दूसरे स्थान पर
फर्स्ट स्थान को गोल्ड, सकेंड स्थान को सिल्वर और थर्ड को ब्रॉन्ज मेडल से किया गया सम्मानित

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के वीसी प्रो. वीके जैन बोले, खेलों से स्टुडेंट्स में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। खेल हमें सामाजिकता सिखाते हैं। साथ ही हमारे व्यक्तित्व में भी निखार आता है। हमें खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। हारने वाले खिलाड़ियों को कभी निराश नहीं होना चाहिए। हार से सीखते हुए कड़ी मेहनत के साथ आगे की तैयारी में जुट जाना चाहिए। उन्होंने खेल के क्षेत्र के अपने व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किए। प्रो. जैन तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से ग्रासरूट नर्चरिंग प्रोग्राम के तहत इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही टीएमयू इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024 के समापन मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। वीसी प्रो. सिंह ने विजेता खिलाड़ियों में फर्स्ट स्थान पाने वालों को गोल्ड, सकेंड स्थान वालों को सिल्वर और थर्ड स्थान वाले को ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया। इससे पहले कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्रिंसिपल प्रो. मनु मिश्रा ने वीसी प्रो. वीके सिंह का बुके देकर स्वागत किया।

टीएमयू इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब्वायज़ सिंगल्स में स्प्रिंगफील्ड कॉलेज, मुरादाबाद के ताशु अव्वल रहे। गोल्डन गेट ग्लोबल पब्लिक स्कूल-मुरादाबाद के अनंत दूसरे, जबकि गांधी नगर पब्लिक स्कूल, मुरादाबाद के लक्ष्य तीसरे स्थान पर रहे। गर्ल्स सिंगल्स के फाइनल में एसएस चिल्ड्रन एकेडमी- मुरादाबाद की अवनी सिंह विजेता रहीं। पीएमएस स्कूल मुरादाबाद की अक्षिता गुप्ता दूसरे और गोल्डन गेट ग्लोबल पब्लिक स्कूल की निम्रित गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। स्प्रिंगफील्ड के ताशु ने गोल्डन गेट के अनंत को 02, एसएस एकेडमी की अवनि ने पीएमएस की अक्षिता को 02 से मात दी। गर्ल्स डबल्स के फाइनल में गोल्डन गेट ग्लोबल पब्लिक स्कूल की नव्या यादव और अनाया गुप्ता विजेता रही। शिर्डी साईं पब्लिक स्कूल- मुरादाबाद विंग सेकेंड की वृंदा शारदा और वृंदा शर्मा ने दूसरा तो एसएस चिल्ड्रन एकेडमी- मुरादाबाद की अवनि सिंह और यति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोल्डन गेट की नव्या और अनाया ने शिर्डी साईं विंग सेकेंड की वृंदा शारदा और वृंदा शर्मा को 02 एवम् एसएस चिल्ड्रन की अवनि और यति ने समृद्धि और तनिष्का को 02 से पराजित किया। दूसरी ओर ब्वायज़ डबल्स के फाइनल में गोल्डन गेट ग्लोबल पब्लिक स्कूल के निर्वाण और अनंत अव्वल रहे। स्प्रिंगफील्ड कॉलेज के ताशु और श्रेयश दूसरे, जबकि गांधी नगर पब्लिक स्कूल-मुरादाबाद के लक्ष्य और दिव्यांश तीसरे स्थान पर रहे। गोल्डन गेट के निर्वाण और अनंत ने स्प्रिंगफील्ड के ताशु और श्रेयश को 02 से मात दी। गांधी नगर पब्लिक स्कूल लक्ष्य और दिव्यांश ने नोबल पब्लिक स्कूल के आदित्य और पारस को 02 से पराजित किया।