Tuesday 21/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर : भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं में शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर जोरदार स्वागत किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर भगवान परशुराम जी की जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भगवान परशुराम हम सबके आराध्य हैं। उनके जीवन के त्याग और समर्पण की शिक्षा से हम सबको संकल्प लेना चाहिए। वही एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन को निष्ठा, त्याग और समर्पण के भाव वाला बताया। वही पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, ब्रह्मपाल, अरुण चौहान, इंदू मान, सुभाष पाल, और त्रिलोक सिंह अधिकारी ने भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही इस अवसर पर एड.हरीश कुमार सिंह, एड. इंदर सिंह, एड.सुरेंद्र बटला, प्रीत बंब, परम सिद्धू सुंदरलाल पाल, डॉ. करण पाल, जगदीश पाल, डॉ. रमेश कश्यप, विनोद शर्मा होंडा, इलियास महागिर, मंसूर मेफेयर, अनिल शर्मा, संजीव शर्मा, कृष्ण कुमार, पार्षद रशीद फारुकी, नौशाद सोनू, अफसर अली, मीना आर्य, कुमकुम सक्सेना, जितेंद्र सरस्वती, राकेश भगत, इफ्तिखार सैफी, शरीम सैफी, सादन इकबाल, रवि पपने, मो. सैफ आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नई शिक्षा नीति के संदर्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा का मंथन-संगोष्ठी ने दिए शिक्षा के भविष्य को दिशा देने वाले ठोस सूत्रपौड़ी में हरित विकास की नई पटकथा-वन संरक्षण,भूमि सुधार और रोजगार सृजन के लिए पायलट योजना को मिली रफ्तार10 साल का हिसाब मांगेगा देवप्रयाग-विकास ठप,अब जनता करेगी फैसलापर्यटकों का बढ़ता सैलाब और एक्सप्रेसवे का असर, मसूरी में जाम से राहत के लिए ‘लंबीधार-किमाड़ी रोड’ बनेगी नया सहारा23 किमी सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, मई से काम शुरू, मुख्य मार्ग पर दबाव कम करने की बड़ी तैयारी मसूरी। मसूरी में पर्यटन सीजन सिर पर है और इसी के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। खासकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है। ऐसे में मसूरी की सड़कों पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ सकता है। पहले ही जाम की समस्या से जूझ रहे शहर में गांधी चौक से किंक्रेग मार्ग तक लगने वाले लंबे जाम पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। अब एक्सप्रेसवे के बाद यह समस्या और विकराल होने की आशंका है।लंबीधार-किमाड़ी रोड पर टिकी उम्मीदेंयातायात दबाव को कम करने के लिए 23 किलोमीटर लंबी लंबीधार-किमाड़ी (एलकेडी) रोड को सबसे बड़ा विकल्प माना जा रहा है। यह मार्ग गढ़ी कैंट के सप्लाई क्षेत्र से शुरू होकर मसूरी झील के पास मुख्य मार्ग से जुड़ता है, जिससे देहरादून से आने वाले वाहनों को सीधे वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा इस सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया का एक अहम चरण पूरा कर लिया है और शेष औपचारिकताएं जल्द पूरी करने का दावा किया है।मई से धरातल पर दिखेगा कामअधिशासी अभियंता राजेश कुमार के अनुसार, अप्रैल तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार के साथ अनुबंध कर लिया जाएगा। इसके बाद मई माह से चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और अगले 6 से 7 महीनों में सड़क को पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य है।पर्यटन बनाम ट्रैफिक, बड़ा संतुलनविशेषज्ञों का मानना है कि मसूरी में हर साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्या शहर की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक है, लेकिन इसके साथ यातायात और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव भी बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते वैकल्पिक मार्ग विकसित नहीं किए गए, तो जाम की समस्या पर्यटन पर भी असर डाल सकती है।प्रशासन के लिए बड़ी चुनौतीआने वाले महीनों में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती पर्यटन और यातायात के बीच संतुलन बनाने की होगी। लंबीधार-किमाड़ी रोड का चौड़ीकरण इस दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे मसूरी के मुख्य मार्ग पर दबाव कम होने की उम्मीद है।मतदाता सूची शुद्धिकरण पर सख्ती-एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों संग मंथन,पारदर्शिता और जिम्मेदारी पर जोरसिडकुल-एमबीआर बॉर्डर पर नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: कार सवार दो तस्कर दबोचे, 12.91 ग्राम स्मैक बरामद, एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज।भगवान परशुराम के नाम से बनेगा तीन मंजिला कम्युनिटी हॉलः विकास शर्माबंग भवन के लिए नई भूमि चिन्हितकांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा हुआ बेनकाबः विकास शर्मा

कार्यक्रम् का शुभारंभ मा. अजेय कुमार ने संत समाज के साथ दीप प्रज्जवलन के साथ किया। तत्पश्चात श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय के ऋषिकुमारों द्वारा स्वस्ति वाचन भी किया गया।

देहरादून, गीता भवन मंदिर राजा रोड के सभागार में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल , . महामंत्री संगठन, अजेय कुमार की गरिमामय उपस्थिति में धर्मसंस्कृतिप्रकोष्ठ एव सांस्कृतिकप्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह मे धर्मसंस्कृति प्रकोष्ठ संयोजक आचार्य डॉ. विपिन जोशी महंत मां दीपा मुंडेपीमुकेश रावत सुभाष देवराड़ी श्रीमती पूनम सती श्रीमती राखी भट्ट ममगांई के सामूहिक प्रयासों द्वारा किया गया।

मा. अजेय कुमार ने पूज्य धर्माचार्यों, पुज्य पुरोहितों, पुज्य कथावाचकों, भजन मंडलियों, सांस्कृतिक दलों एवं योग साधको को अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ देकर पट्के पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया, पाँच भजन मंडलियों को ढोलक, मजीरे, खड़ताल, ढपली आदि भेंट किया साथ ही कन्याओं को पाठ्य सामग्री भी भेंट की गई।
सम्मानित होने वाले महानुभावों में पुरोहित आचार्य चंद्र प्रकाश ममगाई मुख्य पुजारी भवन श्री कालिका मंदिर समिति, आचार्य विजेंद्र ममगाई अध्यक्ष, उत्तराखंड विद्वत परिषद, आचार्य भगवती प्रसाद थपलियाल , प्रधान पुजारी गीता भवन देहरादून, ज्योतिषाचार्य डा० सुशांत राज , योगाचार्य विक्रम संस्थापक अष्टांग योग स्टूडियो, योगाचार्य रेखा रतूड़ी संस्थापक निर्वाणा योगशाला। आचार्य राम प्रसाद उपाध्याय , अध्यक्ष भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति। आचार्य थानेश्वर उपाध्याय, भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति, ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद के संगठन मंत्री आचार्य शशिकांत दुबे संस्थापक श्री नरसिंह कृपा धाम। आचार्य कविंद्र बडोनी उपाध्यक्ष ऋषिकेश संस्कृत छात्र समिती, डा० मथुरा दत्त जोशी , श्रीमती गीता जोशी , योगाचार्य अम्बिका उनियाल , बाबा प्रभुदास , आचार्य कान्हा थपलियाल , योगाचार्य अरविंद मुंडेपी , आचार्य विकास भट्ट को सम्मानित किया।
नवरात्रि के शुभ पावन अवसर पर 31 कन्याओं का सामूहिक पूजन किया गया।
मुख्य अतिथि मा. अजेय कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज के इस पावन कार्यक्रम में आकर संत समाज के सानिध्य में बैठकर मुझे अच्छा लगा इस तरह के कार्यक्रम् होते रहने चाहिए जिससे जनजागरण होता रहे हमारे समाज में सनातन संस्कृति के प्रति सबमें दृढ़ आस्था बनी रहे उन्होंने सभी से बीजेपी सदस्यता अभियान 2024 के तहत जूड़ने हेतु आह्वान किया और अत्यधिक संख्या में कार्यक्रम् में उपस्थित प्रबुद् जनों को बीजेपी की सदस्यता भी दिलवाई।