Friday 07/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा बोले जल सस्थान, विद्युत विभाग पीडब्लूडी को बजट जारी होकर टेंडर प्रकिया के बाद शुरू हुआ काशीपुर बाईपास का कार्यविधायक ने बजट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बताया निराधारएसएसपी अजय गणपति का देर रात्रि औचक निरीक्षण, निजी वाहन से स्वयं निकले हाईवे चेकिंग परआरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 100 दिन पूरे होने की तैयारी तेज, सिटी क्लब में हुई महत्वपूर्ण गोष्ठीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की महत्वपूर्ण बैठकआपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरारुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझावकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठकविधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पितविधायक शिव अरोरा ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्रमुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षितकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की कावड़ियों से मुलाकातनानकमत्ता में युवक से मारपीट, लूटपाट व कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो आरोपी गिरफ्तारक्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात

आधुनिक भारत के निर्माण में रतन टाटा का योगदान अविस्मरणीय

मोमबत्ती जला पद्मभूषण रतन टाटा को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, रखा 2 मिनट का मौन।

कांग्रेस भवन “स्वराज आश्रम” हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस ने विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में मोमबत्ती जलाकर और मौन रहकर भारतीय उद्योग जगत के शीर्ष पुरुष, पद्म भूषण रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि रतन टाटा जी ने अपने जीवनकाल में उद्योग जगत में जो योगदान दिया है, वह आने वाली कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने न केवल व्यावसायिक ऊंचाइयों को छुआ, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिकता के नए मानदंड भी स्थापित किए। उनका निधन देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट ने कहा कि गुलाम भारत से आधुनिक भारत तक के सफर में टाटा परिवार का योगदान अविस्मरणीय है, उस पर रतन टाटा जी का योगदान सर्वोपरी है। उनके नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने देश का नाम दुनिया में रोशन किया। उनको भावभीनी श्रद्धांजलि।

श्रद्धांजलि सभा में जिला महामंत्री मलय बिष्ट, डॉ मयंक भट्ट, सुहैल सिद्दीकी, सौरभ भट्ट, हेमन्त साहू, नेत्र बल्लभ जोशी, कौशलेंद्र भट्ट, मोहन बिष्ट, संदीप भैसोड़ा, एडवोकेट गौरव कर्नाटक, संजू उप्रेती, जीवन बिष्ट, राजकुमार, ताहिर हुसैन, तुषार बिष्ट आदि शामिल हुवे।