Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।

शिव मंदिर रामलीला मंच पर अतिथियों को किया सम्मानित

रुद्रा फाउंडेशन द्वारा किया गया शानदार प्रदर्शन
गदरपुर । श्री शिव मंदिर वार्ड नंबर 7 में आयोजित की जा रही शिव मंदिर रामलीला में मंचन के दौरान कलाकारों द्वारा कुंभकरण रावण संवाद सहित अन्य दृश्यों का शानदार मंचन किया गया।कमेटी द्वारा मंचन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खेमपुर जिला पंचायत सदस्य कुमारी सुमन सिंह ,डॉ श्याम सिंह,सुभाष बेहड़,रुद्रा फाउंडेशन के सदस्यों,बलदेव ढींगरा,मुख्य अतिथि एडवोकेट आरपी सिंह एवं कुनाल ग्रोवर,नृत्य गीत करने वाले बच्चे गौरी एवं अनमोल को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। जय श्री राम के उद्घोष के साथ खेमपुर जिला पंचायत सदस्य कुमारी सुमन सिंह ने श्री राम जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए शुभकामनाएं प्रदान कीं।इस मौके पर शिव मंदिर रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं कलाकार आदि मौजूद रहे।