Wednesday 29/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
उत्सव में बदला महापौर विकास शर्मा का जन्मदिनप्रतिभा का सम्मान,भविष्य का निर्माण-कोट में मेधावी छात्रों का भव्य अभिनंदन समारोहनारी शक्ति को निर्णय मंचों पर मिले भरपूर अवसर-डाॅ.धन सिंह रावतगौमाता को मिले राष्ट्रमाता का सम्मान-गढ़वाल की देवभूमि से उठी आस्था,संस्कृति और अस्मिता की बुलंद आवाजटीबी मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम-पाबों ब्लॉक के भट्टी गांव में स्वास्थ्य विभाग का विशेष जांच एवं जागरूकता शिविरश्रीनगर नर्सरी रोड़ पर स्कूल जाने के समय भारी वाहनों की आवाजाही से अभिभावकों में चिंता,हादसे का खतरा बढ़ामुख्यमंत्री को देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने सौंपा पत्र-आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की मांगों को रखा समक्षअब गढ़वाल से निहारेंगे ब्रह्मांड-गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आइकार्ड की स्थापना से खगोल विज्ञान को मिली नई उड़ानमेहनत का मिला मान-पौड़ी के 21 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान,जिलाधिकारी ने दिया सफलता का मंत्रविधायक बेहड़ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, पंतनगर की कॉलोनियों के उजाड़े जाने का मुद्दा उठाया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं से भी कराया अवगत

भाजपा के राज कुमार रत्नेश बने आरडब्ल्यूए प्रकोष्ठ के जिला संयोजकभाजपा के राज कुमार रत्नेश बने आरडब्ल्यूए प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

लाल बिहारी लाल
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के जिला मयूर विहार के जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा द्वारा राज कुमार रत्नेश को मयूर विहार भाजपा जिला का आरडब्ल्यूए प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्ति किया गया है। रत्नेश की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इस अवसर पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। राज कुमार रत्नेश जहां बाल्य काल से स्वयं सेवक रहे हैं । वहीं भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं में से एक हैं यही कारण है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने राज कुमार रत्नेश पर अपना भरोसा जता कर ऐसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी है।
राज कुमार रत्नेश पर पहले से ही भाजपा जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ जिला मयूर विहार एवं चेयरमैन प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना त्रिलोक पुरी विधान सभा जिला मयूर विहार का दायित्व रहा है। राज कुमार रत्नेश ने कहा कि मैं सर्व प्रथम संगठन एवं जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा जी का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया है और मुझे यह दायित्व सौंपा है। मैं पूरी निष्ठा और ईमान दारी से अपने दायित्यों का निर्वहन करुंगा। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जहां देश की सबसे बड़ी पार्टी है वहीं मोदी जी की छवि विश्व के सर्व श्रेष्ठ नेताओं में से एक है। उन्होंने बताया कि मुझे जो भी कार्य संगठन द्वारा दिया जाता है उसे मैं अपना कर्म, धर्म, और पूजा समझ कर करता हूं। यही कारण है कि मुझे कभी भी समाज सेवा के कार्यों में कोई दिक्कत नही हुई है।
जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा ने बताया कि संगठन के द्वारा जिला संयोजक आरडब्ल्यूए मयूर विहार का पद उन्ही लोगों को दिया जा सकता है जो 24 घंटे समाज सेवा में तात्पर्य रहते हैं और संगठन को मजबूत करने में निरंतर प्रयासरत रहते हैं । विजेंद्र धामा ने बताया कि राज कुमार रत्नेश जी को आरडब्ल्यूए का जिला संयोजक बनाने का मुख्य उद्देश्य है कि जिले के आरडब्ल्यूए से कंधे से कंधा मिला कर उनकी समस्याओं का निवारण करेंगे तथा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी करेंगे ताकि संगठन को और मजबूती मिल सके। वहीं उत्तराखंड प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक भाजपा हरेंद्र सिंह डोलिया ने राज कुमार रत्नेश को नए पद की बधाई दी। और कहा कि आशा है रत्नेश संगठन द्वारा जो नई जिम्मेदारी दी गई है उस कसौटी पर खरे उतरेंगे।