Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।

मसूरी लंढौर बाजार में जाम और अव्यवस्था की समस्या के कारणों को जानने के लिए एसडीएम मसूरी अधिकारियों के साथ उतरी सड़कों पर


मसूरी लंढौर बाजार में लगातार जग रहे जाम और अव्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम मसूरी अनामिका नगर पालिका मसूरी के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ सड़कों पर उतरी और लंढौर बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने लंढौर बाजार में नगर पालिका द्वारा बनाई गई पार्किंग को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मसूरी पुलिस को सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी व्यवस्थित किया जाने के साथ चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम मसूरी ने बाजार में हो रखे अतिक्रमण पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए । एसडीएम मसूरी ने कहा कि मसूरी लंढौर बाजार में अव्यवस्थाओं और जाम का कारणों को समझने के लिए अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया गया है उन्होंने कहा कि जाम की स्थिति से निपटने के लिए नगर पालिका द्वारा निर्मित पार्किंग को व्यवस्थित किया जाने के साथ पार्किंग में लाइट और कैमरे की व्यवस्था भी की जाएगी वहीं सड़क किनारे हो रखे अतिक्रमण को भी जल्द हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या का समाधान लोगों में ही बसता है और ऐसे में स्थानीय लोगों की सहयोग से ही समस्या का निदान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि लंढौर बाजार को व्यवस्थित किया जाने को लेकर स्थानीय लोगों की सहभागिता जरूरी है और तभी यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित हो पाएगा। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान देखा गया है कि उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के कई बिजली के पाल सड़क के बीचो-बीचहै जिस वजह से जाम की स्थिति पैदा हो रही है ऐसे में जल्द उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से बात करके सड़क के बीचो-बीच पोलों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा । इस मौके पर नायब तहसीलदार कमल राठौर, मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी, अधिषासी अधिकारी तनवीर मारवाह, रजनीष डोवरियाल, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पंकज अ