Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।

एनआईटी में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम और महिला कबड्डी प्रतियोगिता उफल्ड़ा के नाम रही

श्रीनगर गढ़वाल। बैकुण्ठ चतुर्दशी एवं विकास प्रदर्शनी में सोमवार को एनआईटी खेल मैदान में सीनियर वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई और साथ ही महिला कबड्डी प्रतियोगिता उफल्ड़ा के नाम रही । इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया। लम्बी कूद प्रतियोगिता में सेंट थेरेसाॅस की आस्था घिल्ड़ियाल और रेनबो स्कूल के गगन सिंह,गोला फेंक में रेनबों पब्लिक स्कूल की आकृति कंडारी और काव्य भंडारी,चक्का फेंक में मास्टर माइंड स्कूल की संस्कृति और रेनबों स्कूल के काव्य भंडारी,भाला फेंक में गुरूराम राय स्कूल के अदिति बर्तवाल और राजकीय इंटर काॅलेज स्वीत की अमन कुमार,100, 200 मीटर दौड़ में सेंट थेरेसाॅस की आस्था घिल्ड़ियाल,400 मीटर दौड़ में राजकीय बालिका इंटर काॅलेज श्रीनगर की संध्या,800 मीटर दौड़ में देवभूमि पब्लिक स्कूल के अंकिता बिष्ट,बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रेनबों स्कूल के सुधांशु जोशी,200 मीटर में राजकीय इंटर काॅलेज श्रीनगर के रितिक रावत,400 और 800 मीटर दौड़ में रेनबों स्कूल के नवेंद्र सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर रेनबों पब्लिक स्कूल के नवेंद्र सिंह और बालिका वर्ग में सेंट थेरेसाॅस की आस्था घिल्ड़ियाल ने चैम्पियनशिप अपने नाम की। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी रावत,जयकृत भंडारी,नवीन नेगी,मनीष कोटियाल,ललित बिष्ट,दलवीर शाह,विवेक कपरवाण,दुर्गेश बंगवाल सहित आदि मौजूद थे। बैकुण्ठ चतुर्दशी मेला श्रीनगर में पहली बार महिला कब्बड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र की तीन टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर नगर निगम श्रीनगर के सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कब्बड्डी प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के आयोजक एवं जूनियर बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता के संस्थापक देवेंद्र गौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में 30 से 52 साल की उम्र की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। बताया कि उफल्ड़ा की टीम ने श्रीनगर की टीम को हराकर प्रतियोगिता की विजेता बनी। जबकि श्रीनगर उपविजेता रही। इस मौके पर जयकृत भंडारी,मनीष कोटियाल,ललित बिष्ट,दलवीर शाह,विवेक कपरवाण सहित आदि मौजूद थे।