Friday 13/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंडघरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त-जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई–मंजू राजपूतयोग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् को चरितार्थ करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान–मुख्यमंत्रीरूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरूनैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदनसितारगंज गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह में ना पड़ेगैस लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रहीरुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने तथा बुकिंग की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने भी अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।टीएमयू में दीक्षांत समारोह आज, अभिनंदन को सजा भव्य पंडाल

सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज मसूरी ने जीती ओवरऑल  ट्राफी


मसूरी सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में श्री श्रीनिवास गुप्ता स्मृति वाद विवाद एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । वाद-विवाद का विषय मीडिया ट्रायल – न्याय का समर्थन या पूर्वाग्रह का प्रचार पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय – उत्तराखंड एक नजर में ।इस प्रतियोगिता में मसूरी के 6 विद्यालयों सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज, मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज, महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय, सेंट लॉरेंस हाई स्कूल, आर एन भार्गव इंटर कॉलेज, ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता में ओवरऑल ट्रॉफी पर सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज ने कब्जा किया । वाद-विवाद में प्रथम स्थान कुमारी निस्बा सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज, द्वितीय स्थान कुमारी पायल महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और तृतीय स्थान कुमारी मुस्कान सनातन धर्म गर्ल्स कॉलेज ने प्राप्त किया। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी निस्बा द्वितीय स्थान कुमारी मानसी सनातन धर्म गर्ल्स कॉलेज की छात्रा तथा तृतीय स्थान श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय से हर्ष नौटियाल ने प्राप्त किया । सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया गया। मनोरंजन त्रिपाठी, ी निधि बहुगुणा व सारिका गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक शरद गुप्ता ने बताया कि इस तरह का आयोजन पहली बार मसूरी के किसी अशासकीय विद्यालय में किया जा रहा है, यह आयोजन आने वाले वर्षों में भी किया जाएगा ।मंच का संचालन रितु रतूड़ी ने किया व अंत में रिद्धिमा गुप्ता ने सबका धन्यवाद किया । इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ नम्रता श्रीवास्तव, प्रबंधक शरद गुप्ता, , संरक्षक राकेश अग्रवाल, अशोक मित्तल, केजी गोयल, नीरज अग्रवाल, वैभव तायल, मनोज मित्तल, राजकुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे ।