Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।

उत्तराखण्ड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र पवार की मौत पर उम्मेद सिंह मेहरा ने गहरा दुख व्यक्त किया

श्रीनगर गढ़वाल। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय प्रवक्ता उमेद सिंह मेहरा ने प्रसिद्ध आंदोलनकारी और उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पवार के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। उम्मेद सिंह मेहरा ने कहा है कि त्रिवेंद्र सिंह पवार ने उत्तराखंड राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि वह राज्य आंदोलन के सर्वोच्च नेताओं में से एक थे उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी उत्तराखंड राज्य निर्माण में लगा दी। उन्होंने कहा वह विचारों के प्रतिबद्ध थे और उत्तराखंड क्रांति दल की स्थापना के बाद उन्होंने सत्ता के लालच में कभी पार्टी को छोड़ना उचित नहीं समझा नहीं तो वह किसी अन्य दल में जाकर विधायक या सांसद बन सकते थे। उन्होंने कहा वह निस्वार्थ नेता थे। उनके जाने से उत्तराखंड राज्य ने एक बहुत ही ईमानदार सच्चा और जमीनी नेता को दिया है जिसका सारे उत्तराखंड के लोगों को दुख है। उन्होंने राज्य में हो रही दुर्घटनाओं में हो रही हजारों लोगों की मौतों पर गहरा दुख और असंतोष व्यक्त करते हुए कहा सरकार को इसके लिए कोई ऐसा तंत्र बनाना चाहिए जिससे की दुर्घटनाओं पर ज्यादा से ज्यादा रोक लगा सके और कीमती लोगों की जानो की रक्षा की जा सके। उन्होंने बताया कि स्व.त्रिवेंद्र सिंह पवार की याद में आगामी 1 दिसंबर को देहरादून में समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक और पूर्व कैबिनेट मंत्री धीरेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी दालों के लोगों के आमंत्रित किया जाएगा।