Tuesday 25/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
महापौर ने पर्यावरण मित्रों को वितरित किए रेनकोटकहा- स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं पर्यावरण मित्रविश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान में श्रीनगर से मानवता का संदेशपाबों में रक्षाबंधन पर बहनों का स्नेह-डॉ.धन सिंह रावत ने लिया आशीर्वाद,महिला मोर्चा ने बांधी राखीप्रकृति से समरसता का संकल्प,630 स्थानों पर गूंजा हरित संदेश-संत निरंकारी मिशन लगाएगा 10 लाख पौधेग्राम समितियों के गठन से मजबूत होगा एकल अभियान-स्वाभिमान पर्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वानजनता मिलन में 50 शिकायतों पर डीएम की त्वरित कार्रवाई-समयबद्ध समाधान से मजबूत हो रहा जनविश्वासजेएनवी पौखाल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विज्ञान और नवाचार की गूंज,अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी में नीलगिरी सदन अव्वलसंस्कारों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ रहा समलौण आंदोलन-कल्याबीर मंदिर के शिलान्यास पर विधायक विनोद कंडारी ने रोपा बेलपत्रपाबों में 3.24 करोड़ की लागत से तुंगडुंडा-भैंसवाड़ा मोटर मार्ग का लोकार्पणदेहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महादेव जी का सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कोतवाली सितारगंज का किया औचक निरीक्षण

अभिलेखों और रिकॉर्डों को अपडेट रखने हेतु किया निर्देशित।

उपनिरीक्षकों को लंबित विवेचनाओं के तत्परता से गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु किया निर्देशित। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा महोदय ने सितारगंज का औचक निरीक्षण किया तथा कोतवाली में मौजूद सभी उपनिरीक्षकों का वार रूम लिया। इस दौरान महोदय ने उपनिरीक्षकों को लंबित विवेचनाओं गुण दोष के आधार पर जल्द से जल्द निस्तारण हेतु किया निर्देशित। दिया। उनके द्वारा थाने पर मौजूद सभी अभिलेखों/रजिस्टर को सुरक्षित व अपडेट रखने तथा थाना परिसर की साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया।

आज SSP महोदय द्वारा कोतवाली सितारगंज में नियुक्त उपनिरीक्षको का विवेचनावार OR लिया गया है।
इस दौरान SSP महोदय द्वारा कोतवाली सितारगंज में नियुक्त प्रत्येक उपनिरीक्षक/महिला उपनिरीक्षक से अभियोगों की जानकारी की गई।

समस्त विवेचना अधिकारियों को उनके द्वारा की जा रही विवेचना में गहनता से तथ्यों की जानकारी करने, साक्ष्यों को इकट्ठा करने, पीड़ित को न्याय दिलाने हेतु सार्थक प्रयास करने, अभियुक्त को सजा दिलाने हेतु भरसक प्रयास करने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही महिला संबंधी अपराधों में गंभीरता पूर्वक तत्काल कार्यवाही करने एवं निम्नलिखित बिन्दुओं पर कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिए गए।

  • जमीनी मामलों में हर स्तर से कागजी कार्रवाई करने।
  • धोखाधड़ी वाले प्रकरण में मुख्य अभियुक्त तक पहुंचने संबंधी पूरी कार्यवाही करने।
  • धोखाधड़ी करके विदेश भेजने वाले आईलेट्स सेन्टर के संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने।
  • आईलेट्स सेन्टर व संचालकों का भौतिक रूप से सत्यापन करने।
  • पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस का प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिए संबंधी इत्यादि महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

OR में CO सितारगंज श्री बहादुर सिंह चौहान,SHO सितारगंज श्री प्रकाश सिंह दानू एवं कोतवाली में नियुक्त समस्त SI द्वारा प्रतिभाग किया गया।