Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।

पल्स अनीमिया महा अभियान हेतु जनपद की सभी ए एन एम को दिया प्रशिक्षण

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनाक 27 जनवरी को सोनिया होटल मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा एवं श्री मनीष कुमार जी ( मुख्य विकास अधिकारी) की अध्यक्षता मे पल्स अनीमिया महा अभियान हेतु जनपद की सभी ए एन एम को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सभी को अनीमिया की जांच करने की सही विधि की जानकारी दी गई। यह महा अभियान 3 फरवरी को होना है जिसके अन्तर्गत समस्त आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों मे स्वास्थ्य कर्यकृताअों द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ ही आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सा इकाइयों मे निशुल्क उपचार हेतु अवगत कराया गया। इस महाअभियान का मॉप अप राउंड दिनाक 4 से 10 फरवरी 2025 तक किया जाएगा जिसमे छूटी हुई गर्भवती महिलाओं को यह समस्त सुविधाएं प्रदान की जाएंगी .मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा समस्त गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच शत प्रतिशत टेस्टिंग के साथ ही खून की सही मात्रा की जांच ठीक से करने हेतु निर्देशित किया गया। महिला को सीवियर एनीमिक होने पर हायर सेंटर रेफर करने व एक सप्ताह के भीतर ईलाज करने तथा फॉलो अप हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा इस महा अभियान को सफलता पूर्वक संपन्न कराये जाने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर डा. हरेंद्र मलिक ( ए सी एम ओ), डॉ सुरेश अरोड़ा ( स्त्री रोग विशेषज्ञ), डी.पी. एंम( हिमांशु मुस्यूनि), डी.डी.एम. ( चाँद मिया), पी.ओ.एम.सी.एच. ( फरहीन फ़ातिमा) , श्री जावेद ( आर बी एस के मनेजर) श्री आमिर ( आर के एस के मनेजर)आदि उपस्थित रहे।