राज्य

डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव पर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र।

मस्जिद की भूमि की जांच की भी मांग। नैनीताल। नगर की डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने…

राज्य

विधायक सरिता आर्या ने नाबालिग पीड़ित से की मुलाकात

भवाली। विधायक सरिता आर्या ने मंगलवार को पीड़ित नाबालिग के परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार…

राज्य

रूद्रपुर, 10 फरवरी श्रमिक संयुक्त मोर्चा, उधम सिंह नगर के बैनर तले श्रमिक नेताओं ने आज रूद्रपुर के नैनी व्यू…

राज्य

रा0पॉलिटेक्निक में केमिकल की बोतल फटने से 7 छात्राओं सहित एक शिक्षिका गंभीर।

मचा हरकंप लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चल रहा उपचार।लोहाघाट के रा 0पॉलिटेक्निक में आज शनिवार को फार्मेसी प्रथम वर्ष…

राज्य

विकसित भारत की आधारशिला रख रहा केंद्रीय बजट- अजय भट्ट​​रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय बजट की बारीकियों को साझा करते हुए क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने इसे देश के कायाकल्प का बजट बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने वाला एक दूरगामी विजन है।​सांसद भट्ट ने आंकड़ों के साथ सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भारत आज खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। 3.5 सौ मिलियन टन से अधिक का रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन और चावल के क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक बनना हमारी कृषि नीतियों की सफलता है। इतना ही नहीं, दूध और मछली उत्पादन में भी भारत आज विश्व के अग्रणी देशों की कतार में खड़ा है।​प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश है। चालू वित्तीय वर्ष के महज पांच महीनों में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का स्मार्टफोन निर्यात होना इस बात का प्रमाण है कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ का सपना अब धरातल पर सच हो रहा है।​सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को आधुनिक बनाने के लिए 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। इस निवेश ने न केवल परिवहन को सुगम बनाया, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खोले हैं। मुद्रा योजना के माध्यम से 38 लाख करोड़ रुपये का ऋण छोटे उद्यमियों को दिया गया, जिससे 12 करोड़ से अधिक लोगों को स्वरोजगार की राह मिली। साथ ही, देश का स्टार्टअप इकोसिस्टम दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है, जहां 50 हजार से अधिक स्टार्टअप्स में लाखों युवाओं को रोजगार मिल रहा है।​सुरक्षा के मोर्चे पर उपलब्धि गिनाते हुए उन्होंने कहा कि माओवाद प्रभावित जिलों में भारी कमी आई है और पूर्वोत्तर के विकास के लिए 11,639 करोड़ रुपये का विशेष बजट स्वीकृत किया गया है। वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार और चिनाब ब्रिज जैसे इंजीनियरिंग के बेजोड़ नमूने भारत की बदलती तस्वीर पेश कर रहे हैं।​इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व मेयर रामपाल, नेतृपाल मौर्या, अनुभव चौधरी, रश्मि रस्तोगी, विजय पाल सिंह तोमर, मोर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, अक्षय गहलोत, योगेश वर्मा, परवेज़ खान और मुकेश पाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं पत्रकार मौजूद रहे।

राज्य

टीएमयू के फिजिकल एजुकेशन कॉलेजने मेडिकल की टीम को 108 रनों से रौंदा

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की इंटरकॉलिजिएट चैंपियनशिप में क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भिड़ेंगी फिजिकल एजुकेशन और सीसीएसआईटी की टीमें ख़ास…

राज्य

4 श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) के विरोध में 12 फरवरी की राष्ट्रीय आम हड़ताल को सफल बनाने को लेकर श्रमिक…

राज्य

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बरिष्ठ उपाध्यक्ष, और पूर्व पालिका अध्यक्ष, श्रीमती मीना शर्मा,ने कहा है कि रुद्रपुर निवासी युवा क्रिकेटर मयंक मिश्रा के शानदार प्रदर्शन के बाद उत्तराखंड की क्रिकेट टीम पहली बार रणजी ट्राफी के सेमी फाइनल में पहुंची है जिसके लिए वह मयंक मिश्रा को बधाई देती है l श्रीमती शर्मा ने कहा की मयंक मिश्रा प्रारंभ में कई बर्षों तक कांग्रेस नेता अनिल शर्मा के नेत्रत्व में रुद्रपुर में आयोजित डॉक्टर सुशीला तिवारी मेमोरियल स्टेट लेवल क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते रहे है, और अब उत्तराखण्ड की रणजी टीम की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन से उन्हें बेहद खुशी हो रही है l

राज्य

विषय: 5वीं जिला स्तरीय महिला जु–जित्सू प्रतियोगिता हु इस संपन्न। जनपद की 143 बालिकाओं ने दिखाया दम।  प्रतियोगिता में राजकीय…

राज्य

नहर पटरी पर अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का डंडा, 105 दुकानों को हटाने का अल्टीमेटम — बिजली कनेक्शन भी काटेगदरपुर । महतोष बाजार क्षेत्र में निचली भाखड़ा नहर की पटरी पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार ऋचा सिंह व तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी 105 अवैध दुकानों को एक सप्ताह के भीतर स्वयं हटाने के निर्देश दिए।प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी और संबंधित लोगों से जुर्माना वसूला जाएगा। कार्रवाई के दौरान विद्युत विभाग भी सक्रिय रहा। एसडीओ के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित दुकानों के बिजली कनेक्शन तत्काल प्रभाव से कटवा दिए गए।अधिकारियों ने कहा कि नहर पटरी पर अतिक्रमण से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है, इसलिए जनहित में यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन की इस सख्ती से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर सिंचाई विभाग के अधिकारी कर्मचारी विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

राज्य

निचले इलाकों में ग्रीष्मकालीन धाम रोपाई की अनुमति दिए जाने पर किसानों ने जताया आभारगदरपुर। उधमसिंह नगर जिला प्रशासन द्वारा जलभराव वाले निचले क्षेत्रों में ग्रीष्मकालीन धान (सांठी) की नर्सरी और रोपाई की विशेष अनुमति दिए जाने के फैसले का क्षेत्र के किसानों ने स्वागत किया है। इस आदेश के बाद गदरपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा के कार्यालय पहुँचकर उनका आभार व्यक्त किया।गौरतलब है कि जनपद में ग्रीष्मकालीन धान पर प्रतिबंध के बीच उन क्षेत्रों के किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया था जहाँ अत्यधिक जलभराव के कारण मक्का या अन्य फसलें उगाना संभव नहीं है। किसानों की इस जायज समस्या को देखते हुए गुंजन सुखीजा ने प्रशासन के समक्ष प्रभावी पैरवी की थी,जिसके परिणामस्वरूप जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा विशेष परिस्थितियों में अनुमति देने का आदेश जारी किया गया।किसानों के हित में बड़ा निर्णय:जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार,जिन क्षेत्रों में जलभराव के कारण मक्का नहीं उगाई जा सकती, वहाँ के किसान अब निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर धान की खेती कर सकेंगे। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग या राजस्व विभाग के कार्यालय में आवेदन करना होगा,जिसकी स्थलीय जांच के बाद अनुमति प्रदान की जाएगी।किसानों से मुलाकात के दौरान प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा, “हमारी सरकार सदैव किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। निचले क्षेत्रों के किसानों की पीड़ा जायज थी क्योंकि उनके पास धान के अलावा कोई विकल्प नहीं था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी किसान का नुकसान न हो।”इस अवसर पर भाजपा नेता भोला शर्मा,क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरप्रीत सिंह,हजारा सिंह,आशीष मंडल,रणजीत सिंह,लाखन मंडल,प्रभजोत सिंह,नदायी विश्वास,भूपेंद्र कोशियारी,गौरव कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे,जिन्होंने इस निर्णय को खेती-किसानी के लिए एक बड़ी राहत बताया।

राज्य

दिल्ली वाला होने के नाते मेरा फ़र्ज़ है कि मैं आपको कुछ ऐसी बातें बताऊँ जो आपके काम की हों!एयरपोर्ट पर सावधानियां :

काशीपुर -दिल्ली मे तीन एयरपोर्ट हैं जिनका नाम एक ही है, इंदिरा गाँधी एयरपोर्ट लेकिन इसके तीन अलग अलग टर्मिनल…

राज्य

नेत्रदान-महादान,मृत्योपरांत भी देखेंगी श्री सोमनाथ चावला जी की आंखें,अब उनकी आंखों से होगा दो लोगों के जीवन मे उजाला*गदरपुर । वार्ड नं 6 कुंज विहार कॉलोनी गदरपुर निवासी श्री सोमनाथ चावला के देहावसान के पश्चात उनके पुत्र श्री पंकज चावला और अनुज चावला ने नेत्रदान हेतु सहमति देकर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। श्री सोमनाथ चावला जी के ब्रह्मलीन होने के समाचार पर सोचो डिफरेंट संस्था के संदीप चावला व विकास भुसरी के अनुरोध पर महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एस के मित्तल की उपस्थिति में सी आर मित्तल नेत्रदान केंद्र के मेडिकल डायरेक्टर डॉ एल एम उप्रेती के निर्देशन में आई टेक्नीशियन मनीष रावत ने कागजी औपचारिकता पूरी कर नेत्रदान की प्रकिया सम्पन्न की। इस नेत्रदान के लिए महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने परिवार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सोचो डिफरेंट,भारत विकास परिषद एवम अन्य सभी स्वयंसेवी संस्थाओं का इस महत्वपूर्ण कार्य में योगदान के लिए आभार जताया।

राज्य

सीएम धामी कल अपनी विधानसभा चम्पावत के भ्रमण पर, शारदा कॉरिडोर का करेंगे शिलान्यास।

प्रदेश के मुख्यमंत्री व चंपावत विधायक पुष्कर सिंह धामी कल शनिवार, 07 फरवरी को अपनी विधानसभा चम्पावत के भ्रमण पर…

राज्य

अशोक फॉर्म में फसल बर्बादी पर महापंचायत: मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार, उग्र आंदोलन की चेतावनी

खटीमा ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर के खटीमा स्थित अशोक फॉर्म में 120 एकड़ खड़ी फसल को बेरहमी…

राज्य

12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में पूरी ताकत से शामिल होगी उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन

सरकार कर रही है आशाओं का शोषण, चाहिए नियमित वेतन, पक्की नौकरी और सम्मान : सरस्वती पुनेठा ट्रेड यूनियन ऐक्टू…

राज्य

ज्योतिष की गरिमा और आध्यात्मिक स्वरूप के संरक्षण पर मंथन

श्रीनगर गढ़वाल। ज्योतिष विद्या के मूल आध्यात्मिक स्वरूप,वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक उपयोगिता को संरक्षित एवं सुदृढ़ करने के उद्देश्य से…

राज्य

समय पर इलाज बना संजीवनी-बेस अस्पताल श्रीनगर में जटिल ऑपरेशन से बची 23 वर्षीय युवती की जान

श्रीनगर गढ़वाल। समय पर लिया गया सही चिकित्सकीय निर्णय किसी के लिए जीवनदान बन सकता है-इस कथन को श्रीनगर स्थित…

राज्य

वनाग्नि रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक,अधिकारियों को समन्वय व सतर्कता बनाने के निर्देश

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में वनाग्नि रोकथाम को लेकर बैठक लेते हुए सभी…

राज्य

जिलाधिकारी ने की स्वरोजगार परक योजनाओं की समीक्षा,लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण और लक्ष्य पूर्ति के दिये निर्देश

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विभिन्न स्वरोजगार परक योजनाओं के तहत गठित जिला प्राधिकृत समिति,जिला स्तरीय समीक्षा समिति तथा जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं…

राज्य

जिलाधिकारी ने की स्वरोजगार परक योजनाओं की समीक्षा,लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण और लक्ष्य पूर्ति के दिये निर्देश

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विभिन्न स्वरोजगार परक योजनाओं के तहत गठित जिला प्राधिकृत समिति,जिला स्तरीय समीक्षा समिति तथा जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं…

राज्य

संस्कारों से जुड़ा पर्यावरण संरक्षण-जन्मदिवस और अन्नप्राशन पर समलौंण पौधारोपण का प्रेरक संदेश

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। परंपरागत संस्कारों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल के तहत पौड़ी जनपद में समलौ॑ण आंदोलन निरंतर…

राज्य

उत्तराखंड के प्रसिद्ध उद्योगपति समाजसेवी एवं कुमार ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के स्वामी श्री शिवकुमार अग्रवाल जी ने आज रुद्रपुर में प्रेस को संबोधित किया उन्होंने उत्तराखंड में खनन, पर्यटन पर खुलकर अपनी बातें पत्रकारों के समक्ष रखी उन्होंने बताया कि मेरी उम्र 75 वर्ष है मुझे अपनी व्यापारिक लाइफ का 60 वर्षों यानि 1966 से आज तक का व्यावसायिक अनुभव है।हमारी कंपनी LSC Infratech Ltd पिछले 35 वर्षों से उत्तराखंड में मिनरल एवं माइनिंग सेक्टर में कार्य कर रही हैं। हमारी कंपनी एशिया की सबसे बड़ी मिनरल प्रोसेसिंग कंपनी है। हमारी 10 यूनिट्स उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में हैं तथा पूरे देश में हमारी कुल 16 व्यापारिक इकाई है व 2000 सदस्यों की हमारी पारिवारिक प्रोफेशनल पार्टनर की संस्था है।आजकल समाज में, उत्तराखंड की मिनरल पॉलिसी को लेकर जो आलोचना हो रही है, उसके संदर्भ में, मैं यह कहना चाहता हूँ कि उत्तराखंड में, हमारे 35 वर्षों के अनुभव में यह पहली बार है कि विगत डेढ़ साल में खनन से उत्तराखंड सरकार को चार गुना राजस्व प्राप्त हुआ है, जो 300 से बढ़कर 1200 करोड़ हो गया है, जिसका उपयोग विकास कार्यों में किया जाएगा।इससे पहले सरकार के विभागो/सिस्टम की कमजोरी से मिनरल की लीकेज और चोरी हो रही थी, जबकि स्टोन क्रशिंग इंडस्ट्री को कोई लाभ नहीं हो रहा था, क्योंकि उद्योगो को मुनाफा नहीं हो रहा था।उत्तराखण्ड स्टोन क्रशिंग इंडस्ट्री केवल समाज व व्यवस्था तथा बहुत सारे विभागों के लिये ही कार्य कर रहे थे। इसे ऐसे कहते हेै कि तेरे हाथों में पहनाकर चूडियाँ, मौज बंजारे ले रहे थे।लेकिन आज उत्तराखंड में स्टोन क्रशिंग की करीब 400 इकाईयां है जो राज्य का सबसे अधिक रोजगार देने वाला केवल एक मात्र ऐसा उद्योग है। जिससे लगभग 7 लाख परिवार के लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला हुआ है।स्टोन क्रशिंग उद्योग उत्तराखंड का सबसे बड़ा उद्योग है, इससे रॉयल्टी, फारेस्ट ट्रांजिट, जीएसटी, आयकर तथा आरटीओ टैक्स के मद में सरकार को प्रतिवर्ष लगभग 10000 करोड रूपये का राजस्व, सभी विभागो जीएसटी (4500 करोड रूपये), आबकारी (2300 करोड रूपये), आरटीओ (1600 करोड रूपये) से ज्यादा 10,000 करोड मिल रहा है।टेंडर प्रक्रिया को अपनाने के लिए माईनिंग विभाग ने हमें संपर्क किया और कहा कि टेंडर प्रक्रिया में भाग लें, लेकिन हमने स्पष्ट रूप से मना कर दिया। हमने कहा कि हम इस तरह की रॉयल्टी कलेक्शन प्रणाली से नहीं जुड़ सकते, क्योंकि यह एक बहुत कठिन कार्य है।प्रदेश के मुखिया माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी और खनन विभाग की टीम ने इस सेक्टर में बहुत बड़ा रिफार्म करके समाज, उद्योग, रियासत के हित में बहुत अच्छी पालिसी बनायी है, वर्तमान मिनरल पालिसी उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में भी लागू है।जिससे बहुत सारे विभागों का Corruption and irregularity दूर हुआ है तथा प्रदेश को 10 हजार करोड़ रूपये का राजस्व मिल रहा है, ग्राहको की परेशानी दूर हुई है और उन्हें मिनरल सस्ता मिल रहा है। माईनिंग सेक्टर unorganized से organized हुआ है। माईनिंग का काम systematic और professionalized हुआ है, ट्रांसपोर्ट और इंडस्ट्री के व्यवसाय की परेशानी दूर होकर उनको सुख मिला है उनका नफा बढ़ा है।उत्तराखण्ड स्टोन क्रेशर के स्वामियों ने टैक्नोलाजी में काफी रिसर्च और डेवलपमेन्ट करके कोरसैण्ड (धूला रेता) तथा एमसैण्ड (मैन्यूफैक्चरिंग सैण्ड) बनाने की तकनीकी विकसित की, आज देश के अन्य राज्यों के द्वारा हमारी कंपनी स् LSC infratech से प्रेजेन्टेशन लेकर अपने राज्य में एम-सैण्ड पालिसी बनायी है।मिनरल की मार्केट जो पहले सिकुड कर छोटी हो चुकी थी, रिफार्म होने से इसका जोन उत्तर प्रदेश में बढ़ कर 150 किमी0 तक हो गया है जो कि एक उपलब्धि है।इस इंडस्ट्री का बहुत बडा फायदा यह भी हैं कि जितना भी रेवेन्यू लगभग 10 हजार करोड़ इस इंडस्ट्री से जनरेट होता है व लेबर, ट्रांसपोर्ट और इंडस्ट्री जितना कमाती है, उनका सारा रेवेन्यू उत्तराखंड राज्य में ही खर्च होता है, बाकी अन्य इंडस्ट्री 25 साल से यहाँ लगी है, उनका सारा रेवेन्यू इस राज्य में नहीं लगता है, उनका सिर्फ सैलरी का पैसा ही यहाँ खर्च होता है, बाकी उनका प्रोफिट यहाँ इनवेस्ट नहीं होता। इसलिए खनन उद्योग उत्तराखंड के विकास के लिये बहुत महत्वपूर्ण है।उत्तराखंड सरकार को इस सेक्टर पर पूरा फोकस कर, भविष्य में भी ज्यादा ध्यान देना चाहिए तथा उद्योग को पूर्ण सहयोग करना चाहिये। मैं यहाँ यह कहना चाहूँगा, कि कुछ स्टोन क्रेशर जो 40 साल पहले लगे थे, अब वह शहर के बीच में आ गये हैं। वर्तमान में शहर की आबादी के बीचों – बीच चल रहे है। उनको आबादी से बाहर ले जाने की जरूरत है।सरकार को शहर के बाहर सरकारी जमीन में स्टोन क्रेशर जोन घोषित करने चाहिये। सरकार को समाज और रियासत के हित में उचित फ्यूचर प्लानिंग करनी चाहिये।एक बार मैं पुनः दोहराता हूँ कि उत्तराखंड की जो वर्तमान मिनरल पालिसी है, वह समाज, उद्योग और प्रदेश के हित में सबसे बेहतरीन पालिसी है।धन्यवाद,

राज्य

आरटीओ होते है जिम्मेदार, आखिर कब निभाएंगे यह अधिकारी अपने फर्ज के प्रति ली गईं शपथ

काशीपुर -ओवरलोड ट्रक, डम्पर, सड़को पर बखौफ दौड़ते है, सड़क पर चलते मुसाफिर अपने वाहनों से और पैदल चलते राहिगीर…