Thursday 22/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
अश्वमेध की यज्ञ वेदिकाओं को लेकर हुआ मंथन‘खेल भूमि’ के रूप में उभर रहा उत्तराखंड’: विकास शर्माप्राथमिक विद्यालय चौरखाल के पवन बने राष्ट्रीय क्विज चैंपियन25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवसपाबो में पुलिस का सशक्त जागरूकता अभियानछात्राओं को महिला-बाल अपराध,नशे के दुष्प्रभाव,यातायात नियम व साइबर ठगी से बचाव की दी गई जानकारीसीयूईटी-यूजी 2026 को लेकर गढ़वाल विश्वविद्यालय का बड़ा शैक्षिक अभियान दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगा प्रवेश जागरूकता संदेशरघुनाथ कीर्ति ने दस स्पर्धाओं में बाजी मारी-शिक्षण संस्थानों से बाहर जीवन में भी हों स्वस्थ स्पर्धाएं: कंचनश्रीनगर बनेगा शोर-मुक्त,सुरक्षित और अनुशासित शहर हॉर्न फ्री व नो-ओवरटेकिंग जोन की ऐतिहासिक पहल,प्रशासन-नगर निगम-पुलिस एक मंच परवंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गोला मार्केट में गूंजा राष्ट्रगान,देशभक्ति की धुनों से सराबोर हुआ श्रीनगर
उत्तराखण्डहल्द्वानी

हल्द्वानी/बनभूलपुरा_माँ ने आठ महीने बाद देखा बेटे की मौत का वीडियो,यहाँ से मिला क्लिप:उड़े होश

हल्द्वानी- हल्द्वानी के बनभूलपुरा के उजाला नगर में आठ माह पूर्व संदिग्ध हालात में हुई अजीम की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। उस समय मामले को सामान्य आत्महत्या माना जा रहा था। अब अजीम के मोबाइल फोन के रिसाइकिल बिन में मिली वीडियो क्लिप ने घटनास्थल पर दो महिलाओं की मौजूदगी में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

मां ने उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। उजाला नगर निवासी इकबाल के बेटे अजीम की पिछले साल तीन जून को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका शव दो महिलाओं के घर में मिला था, जिनके अजीम से गहरे संबंध बताए गए थे। घटना के समय अजीम की पत्नी और मां ने इसे लेकर कई आरोप भी लगाए थे। तब मामला आत्महत्या की बात पर ही केंद्रित रहा। परिजनों ने मान लिया था कि अजीम नशे का आदी था।

जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। घटना को आठ माह बीत गए और अजीम का फोन घर में ही पड़ा रहा। दो दिन पहले अचानक परिजनों ने फोन चेक किया। उन्होंने गैलरी में फोटो और वीडियो देखे, लेकिन कुछ नहीं निकला। फिर जब मोबाइल के रीसाइकिल-बिन को खंगाला गया तो उसमें एक वीडियो दिखा।

उसमें अजीम नजर आया और थोड़ी देर बाद उसका शव फंदे से लटकता हुआ दिखा। शव के साथ दोनों महिलाएं भी दिखीं। वीडियो देखने के बाद मां ने पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह भाकुनी ने बताया कि अजीम की मां तारा बी की तहरीर पर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली दो बहनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज की गई है।

मां के सवालों ने दोनों महिलाओं को घेरा 

तारा बी ने तहरीर में कहा कि घटना के डेढ़ घंटे बाद जब पुलिस पहुंची तो अजीम का शव जमीन पर पड़ा था और शरीर पर कपड़े थे। जबकि वीडियो में ऐसा नहीं है, वह फंदे से लटका हुआ था। दोनों महिलाएं उसके सामने खड़ी थीं। जब शव लटक रहा था तो वह जमीन पर कैसे आया? अगर दोनों महिलाएं कमरे में मौजूद थीं तो क्या वे उसके मरने का इंतजार कर रही थीं, उसे तत्काल अस्पताल क्यों नहीं ले गईं। उसकी मौत के बाद पुलिस को बुलाया गया, वे डेढ़ घंटे तक चुप क्यों रहे।

शिकायत से उठे चार सवाल

– महिलाओं ने दरवाजा कैसे खोला? जबकि वीडियो में वे अंदर हैं।

– कमरे की लाइट क्यों नहीं जलाई गई?

– शव को फर्श पर कैसे लिटाया गया?

– उसे कपड़े कैसे पहनाए

Check Also
Close