Friday 07/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा बोले जल सस्थान, विद्युत विभाग पीडब्लूडी को बजट जारी होकर टेंडर प्रकिया के बाद शुरू हुआ काशीपुर बाईपास का कार्यविधायक ने बजट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बताया निराधारएसएसपी अजय गणपति का देर रात्रि औचक निरीक्षण, निजी वाहन से स्वयं निकले हाईवे चेकिंग परआरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 100 दिन पूरे होने की तैयारी तेज, सिटी क्लब में हुई महत्वपूर्ण गोष्ठीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की महत्वपूर्ण बैठकआपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरारुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझावकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठकविधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पितविधायक शिव अरोरा ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्रमुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षितकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की कावड़ियों से मुलाकातनानकमत्ता में युवक से मारपीट, लूटपाट व कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो आरोपी गिरफ्तारक्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात
Haldwani

पहाड़ जाने वाले देख लें प्लान, दो दिन रुट डायवर्ट रहेगा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी से पहाड़ की ओर आने जाने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है अगले 2 दिन वीकेंड के चलते पुलिस ने आम जनता की ट्रैफिक के लिए नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है।

 

 

दिनांक 29/03/2025 और 30/03/2025 के दौरान हल्द्वानी और पर्वतीय क्षेत्र के बीच ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया।

वीकेंड के दौरान शनिवार-रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का आवागमन समय 10:00 बजे से 22:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

 

◼️ आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का भी (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि) 14:00 बजे से 22:00 बजे तक यात्रा रूट में आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

◼️ कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन थाना मुखानी क्षेत्र में ऊँचापुल तिराहा से चौफला चौराहा से चम्बल पुल तिराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोके जायेंगे।

 

◼️ तीनपानी, मंडी, टीपी नगर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों को थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में गौलापार, गौलापुल से पहले आरटीओ फिटनेस सेंटर के सामने डिवाइडर से पीछे रोड के बांई ओर रोकें जायेंगे।

◼️ चोरगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन चौकी खेडा क्षेत्र में खेड़ा चौराहा के आस -पास रोड के बांई ओर रोके जायेंगे।

 

◼️ पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को समय 10:00 बजे से 22:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा, और भवाली से आने वाले भारी वाहनों को नम्बर 01 बैण्ड से रूसी बाईपास से भेजा जाएगा , भीमताल से आने वाले भारी वाहन पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अंदर पार्क किया जायेगा।

 

◼️ रविवार को 15:00 बजे बाद नैनीताल और भवाली के मस्जिद तिराहा से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन/मालवाहक वाहन- नंबर वन बैण्ड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर वाया कालाढूंगी से अपने गंतव्य को जाएंगे। रोडवेज व KMOU बसें अपने निर्धारित रूट से आऐंगी।

नोट- समस्त थाना / चौकी अपने-अपने क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने हेतु डायवर्जन स्थलों पर समय से वाहनों के डायवर्जन हेतु ड्यूटी लगायेंगे और डायवर्जन प्लान के अनुसार वाहनों चलेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close