Monday 24/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म,श्रीनगर में तीन करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी-डॉ.धन सिंह रावतगढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी नवाचार और उद्यमिता की नई सोच-विद्यार्थियों से नए विचारों को रोजगार में बदलने का आह्वानशराबियों के अड्डे पर महापौर की सख्ती-वार्ड 23 की ठेके वाली गली में पुलिस गश्त और सीसीटीवी से कसेगा शिकंजासीता सर्किट से संवरेगी पौड़ी की धार्मिक विरासत-78 लाख से शुरू होगा विकास का पहला चरणलाड़ली योजना से मेधावी बेटियों को मिला शिक्षा का संबल-पीएनबी ने चार छात्राओं को बांटी छात्रवृत्तिबेस अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत-वार्ड-वार्ड जाकर जाना हालचालमढ़ी चौरास में गूंजी नवाचार और उद्यमिता की नई सोच-विद्यार्थियों को दिए आत्मनिर्भर बनने के मंत्रईद मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन पर श्रीनगर में होगा विशाल रक्तदान शिविर-मुस्लिम समाज ने किया मानव सेवा का आह्वानसमाज कल्याण विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजितन्याय की राह हुई आसान-जमणाखाल में ग्रामीणों के लिए खुला विधिक सेवा केंद्र
Haldwaniउत्तराखंड

यहां सड़क पर सरेआम पर्यटकों में मारपीट, कपड़े फाड़े, पहुंची पुलिस

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

गर्मियों के बढ़ने के साथ उत्तराखंड में घूमने आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को पर्यटकों की पहली पसंद नैनीताल में  झील किनारे उस वक्त अफरातफरी मच गई जब उत्तर प्रदेश से आए कुछ पर्यटकों के बीच बोटिंग के दौरान आपसी कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया। मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि झील किनारे ही लात-घूंसे चलने लगे और मारपीट शुरू हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से आसपास मौजूद पर्यटकों में दहशत फैल गई और मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई। झगड़ा कर रहे लोग एक-दूसरे पर इस कदर हमला कर रहे थे जैसे किसी पुरानी दुश्मनी को अंजाम दे रहे हों। इस दौरान एक युवक के कपड़े भी फट गए। झगड़े को शांत कराने की कोशिश महिलाओं ने भी की, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। प्रशासन ने पर्यटकों से शांति बनाए रखने और अनुशासन का पालन करने की अपील की है ताकि पर्यटन स्थल की गरिमा बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close