Tuesday 18/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खटीमा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद; एक गिरफ्तारभारत में सिकुड़ते जा रहे लोकतंत्र की वापसी हेतु मजदूर वर्ग की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने का आवाहनटीएमयू सीसीएसआईटी की उपलब्धिः दो टीचर्सको पीएचडी तो एक को पोस्ट डॉक्टोरल अवार्डराष्ट्रध्वज के सम्मान में GMVN में हुआ ध्वजारोहणसांस की तकलीफ से हृदय रोग तक-उत्तरा केयर हॉस्पिटल की विशेष ओपीडी में मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्शरतोड़ा बैंड पर चला भागीरथी कला संगम का स्वच्छता अभियान-झाड़ियों और चीड़ की पत्तियों से मिली सड़क को निजातदेहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरूउत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कि आज कार्यकारिणी की बैठक होटल कैलिस्ता पटेल नगर देहरादून में संपन्न हुई जहां आगामी 1 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ नागरिक कल्याण दिवस के अवसर पर निम्न कार्यक्रमों पर सहमति बनीवरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार द्वारा आयोजित बैठक में कोटद्वार एवं श्रीनगर में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने पर हुई चर्चा।पूर्वी पटेल नगर में धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव
उत्तराखंड

नदी में डूबने से दो युवकों की मौत

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कुमाऊं के अल्मोड़ा जिले के काकड़ीघाट क्षेत्र में स्थित नदी में 18 अप्रैल शुक्रवार की दोपहर नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान योगेश बोरा (18) पुत्र बालम सिंह और करन सिंह (18) पुत्र ठाकुर सिंह दोनों निवासी घिंघारी, अल्मोड़ा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार दोस्त नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाते समय योगेश और करन नदी के बीच गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथी अमन सिंह और शुभम बोरा ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी गई, जिन्होंने तुरंत मदद की कोशिश की और प्रशासन को सूचना दी। रानीखेत पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी प्रयासों के बाद दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले गए। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close