Sunday 15/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
राजस्व विभाग ने विद्युत विभाग को अतिक्रमण मुक्त कर सौपी ज़मीन।स्थान – कालाढूंगी।रिपोर्टर – भगवान मेहरा।माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आईटीआई कोतवाली पुलिस व एसओजी काशीपुर की संयुक्त कार्रवाईकाशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जिले में अपराधियों और गिरोहबंद तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मार्च 2026 को थाना आईटीआई में एफआईआर संख्या 71/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एक गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस पहले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी है, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।इसी क्रम में मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त विमल कुमार पुत्र महिपाल सिंह (32 वर्ष) निवासी ग्राम जलालपुर खालसा, थाना डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद को 13 मार्च 2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगातयुवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते है खेलः विकास शर्मापंतनगर। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उनका स्वागत किया और किच्छा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति देने पर धन्यवाद पत्र सौंपकर आभार व्यक्त किया।इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 13 अक्टूबर को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किच्छा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं, जिन पर अब वित्तीय स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि किच्छा नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक 8.5 किलोमीटर शेष भाग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 22 करोड़ रुपये, किच्छा-रुद्रपुर एनएच-74 से मलसा-कुरैया मार्ग के निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।इसके अलावा पंतनगर विश्वविद्यालय के अंबेडकर पार्क में भारत रत्न B. R. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने एवं पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए केएमवीएन को 45.88 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं किच्छा के पुराने टैक्सी स्टैंड पर भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका के सेनानियों की स्मृति में स्मारक निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को 51.51 लाख रुपये तथा किच्छा के बंडीया नमक फैक्ट्री पुल निर्माण के प्रथम चरण के लिए 8.58 लाख रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी की गई है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि इन सभी योजनाओं के धरातल पर उतरने से किच्छा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और यह योजनाएं क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किच्छा क्षेत्र से विशेष लगाव है और उनके नेतृत्व में किच्छा लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।पूर्व विधायक ने कहा कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए किच्छा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करती है।कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंड
उत्तराखण्ड

78वां निरंकारी संत समागम सेवाभाव, समर्पण और मानवता का दिव्य उत्सव

आत्म मंथन से मन में व्याप्त कुरीतियों को दूर करें

  • सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

काशीपुर,- इस विविधताओं से भरे संसार में जहाँ मानवता अनेक रूपों, भाषाओं, संस्कृतियों, जातियों और धर्मों में विभाजित दिखाई देती है, वहीं एक शाश्वत सत्य है जो हम सभी को एक अटूट सूत्र में पिरोता है। हम सभी एक ही परमात्मा की संतान हैं, जो हमें समय-समय पर अनके रूपों में आकर प्रेम, करुणा, समानता और मानवता का दिव्य संदेश देते है। हमारे भिन्न-भिन्न रूप और रहन-सहन होते हुए भी हमारे भीतर वही एक जैसी चेतना, जीवन-शक्ति प्रवाहित होती है, जो हमें एक-दूसरे से जोड़ती है।

इसी भावना को आत्मसात करते हुए, संत निरंकारी मिशन पिछले 96 वर्षों से ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ अर्थात् ‘समस्त संसार एक परिवार’ की दिव्य भावना को जीवन्त कर रहा है। निरंकारी मिशन न केवल प्रेम, शांति और समरसता का पावन संदेश देता है, बल्कि सत्संग, सेवा और विशाल संत समागमों के माध्यम से उसे व्यवहार में उतारता भी है।

हर वर्ष की भांति, इस वर्ष भी वार्षिक निरंकारी संत समागम की सेवाओं की शुरुआत एक अत्यंत भावपूर्ण क्षण के साथ हुई, जब सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी ने अपने पावन कर-कमलों से सेवा स्थल का उद्घाटन किया। यह दृश्य न केवल एक परंपरा का निर्वहन था, बल्कि सेवा, श्रद्धा और मानवता के प्रति गहरी आस्था का जीवंत प्रतिबिंब बना। इस शुभ अवसर पर मिशन की कार्यकारिणी समिति, केंद्रीय सेवादल अधिकारीगण तथा हजारों श्रद्धालु, सेवा-भाव से ओतप्रोत होकर उपस्थित रहे।

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी का हार्दिक अभिन्नदन संत निरंकारी मण्डल की प्रधान आदरणीय राजकुमारी एवं संत निरंकारी मण्डल के सचिव आदरणीय जोगिन्दर सुखीजा ने पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए शुभ आशीषों की कामना करी।

समागम सेवा के शुभारम्भ पर हजारों की संख्यां में उपस्थित दर्शनाभिलाषी श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने फरमाया कि आज समागम सेवा के पावन अवसर पर आकर अत्यंत खुशी हो रही है। हर एक के मन में जो उत्साह है उसकी सुंदर झलक अनुभव हो रही है। निसंदेह सत्संग सेवा करते हुए हर मन भक्तिमय हो रहा है। सभी में इस परमात्मा का ही रूप देखना है, किसी प्रकार का अभिमान न हो सबका सम्मान करते हुए सेवा को अपनाना है। निरंकार का सुमिरण करते हुए इस परमात्मा से जुड़े रहना है।

समागम केवल समूह रूप में एकत्रित होने का नाम नही यह तो सेवा का प्रबल भाव है। हमें अपने अंतर्मन में झांककर, आत्म मंथन करते हुए यह देखना है कि हमारा जीवन वास्तविक रूप में किस दिशा मे जा रहा है। परमात्मा अंदर भी है और बाहर भी है। हमें अपने अंदर किसी प्रकार की दीवार नहीं बनानी अपितु अपने अंतर्मन में झांककर मन में व्याप्त कमियों का सुधार करना है।

लगभग 600 एकड़ में फैला यह समागम स्थल सेवा, श्रद्धा और मानवता का प्रतीक है। यहाँ लाखों भक्तों के निवास, भोजन, स्वास्थ्य, आवागमन और सुरक्षा जैसी सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण श्रद्धा और निःस्वार्थ भाव से सम्पन्न की जाती है। देश-विदेश से आए संतजन, सेवा में रत महात्मा और हर वर्ग के श्रद्धालु इस महा उत्सव में सम्मिलित होकर एकत्व, समर्पण और आत्मिक आनंद का अनुभव करते हैं।

इस वर्ष समागम का शीर्षक ‘आत्म मंथन’ है जो हमें अपने भीतर झाँकने, विचारों और कर्मों को आत्मज्ञान से शुद्ध करने की प्रेरणा देता है। यह यात्रा सतगुरु द्वारा प्रदत्त ब्रह्मज्ञान से आरंभ होती है, जो आत्मिक शांति, आनंद और मोक्ष का द्वार खोलती है। काशीपुर से भी इस अवसर पर निरंकारी सेवादार भाइयों ने पहुंचकर आनंद प्राप्त किया।

मानवता का यह दिव्य उत्सव न केवल मिशन के अनुयायियों के लिए अपितु हर धर्म, जाति, भाषा और देश के मानव प्रेमियों के लिए है जो खुले हृदय से सभी संतों का स्वागत करता है। यह वह भूमि है जहाँ इंसानियत, आध्यात्मिकता और सेवा भाव का अनुपम संगम दृश्यमान होता है। एक ऐसी अलौकिक अनुभूति जो शब्दों से परे है। यह जानकारी निरंकारी मीडिया प्रभारी प्रकाश खेड़ा द्वारा दी गई।

Check Also
Close