Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

गांधी जयंती पर डॉ.बीजीआर परिसर पौड़ी में श्रद्धा,संकल्प और स्वच्छता का संदेश


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। डॉ.बीजीआर परिसर पौड़ी में आज दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव से मनाई गई। प्रातः कार्यक्रम की शुरुआत परिसर निदेशक प्रो.उमेश चन्द्र गैरोला द्वारा ध्वजारोहण से हुई। इस अवसर पर उन्होंने गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हम सभी को उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। सत्य,अहिंसा,सादगी और सेवा भाव ही वह मार्ग हैं,जो हमें समाज और राष्ट्र को आगे बढ़ाने की दिशा दिखाते हैं। कार्यक्रम का संचालन सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ.गौतम कुमार ने किया। उप अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.एस.सी.गैरोला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों व प्रतियोगिताओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि विभागीय स्वच्छता प्रतियोगिता में रसायन विज्ञान विभाग ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर परिसर को गौरवान्वित किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने पर पर्यावरण मित्र हुकुम सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ.पूनम बिष्ट ने गांधी जी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम प्रस्तुत कर पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधि विभागाध्यक्ष डॉ.राम प्रकाश,डॉ.अतुल सैनी,छात्र मोहित चौहान और माधव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए गांधी जी और शास्त्री जी की विचारधारा को आज के समाज के लिए प्रासंगिक बताया। गांधी जयंती समारोह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता (Debate Competition)-पक्ष में-दुर्गा खंक्रियाल,आयुषी,उमंग तिवारी,विपक्ष में-हर्षवर्धन जैन,सौम्या बहुगुणा,रंगोली प्रतियोगिता (Rangoli)-दिया भट्ट एवं श्रेयक नेगी,सृष्टि भण्डारी,अक्षिता एवं संजना,ऑनलाइन क्विज (Online Quiz)-चेत्नारायण गोंड,वार्तिका भट्ट,आस्था शर्मा,इस अवसर पर परिसर के शिक्षकगण,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया।

Check Also
Close