Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गरजा मशाल जुलूस


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बुधवार को जनपद मुख्यालय पौड़ी में कर्मचारियों और शिक्षकों ने काला दिवस मनाते हुए विशाल मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस केवल सरकारी कर्मचारियों की नाराजगी का प्रतीक नहीं रहा,बल्कि पूरे समाज के सुरक्षित भविष्य की गूंज के रूप में देखा गया। प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब कर्मचारी किसी भी स्थिति में बिना पुरानी पेंशन के राजी नहीं होंगे। उन्होंने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि सरकार को यह मशालें याद दिलाती हैं कि यदि शीघ्र पुरानी पेंशन बहाल न की गई तो यह चिंगारी जल्द ही शोला बनकर उठेगी। प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने नई पेंशन योजना (एनपीएस) और यूनिवर्सल पेंशन सिस्टम (यूपीएस) को कर्मचारियों के साथ धोखा बताते हुए कहा कि इन योजनाओं के तहत सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी केवल एक या दो हजार रुपये की पेंशन पर निर्भर हो गए हैं। बुढ़ापे में यह राशि न तो गरिमा बनाए रख सकती है और न ही जीवन की आवश्यकताओं को पूरा कर सकती है। ऐसे में लाखों कर्मचारी खुद को आर्थिक और सामाजिक रूप से असहाय महसूस कर रहे हैं। जनपद अध्यक्ष भवान सिंह नेगी ने कहा कि यह विडंबना है कि एक दिन का विधायक या सांसद भी आजीवन पुरानी पेंशन का हकदार होता है,जबकि वर्षों तक सेवा देने वाले कर्मचारी इससे वंचित रखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2005 से पूर्व नियुक्त कर्मचारियों को तो पुरानी पेंशन दी गई,लेकिन उसके बाद भर्ती हुए कर्मचारियों को जब एनपीएस और यूपीएस का विकल्प चुनने के लिए कहा गया,तो अधिकांश ने इसे ठुकरा दिया। यह स्पष्ट संदेश है कि कर्मचारी केवल और केवल पुरानी पेंशन चाहते हैं। गढ़वाल मंडल महिला प्रभारी रनिता प्रसाद विश्वकर्मा ने इस आंदोलन को देश के हर मेहनतकश इंसान की लड़ाई बताते हुए कहा कि यह मशाल जुलूस सिर्फ कर्मचारियों का आक्रोश नहीं,बल्कि पूरे समाज की असुरक्षा के खिलाफ उठी आवाज है। उन्होंने कहा कि अगर पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो यह असंतोष केवल एक वर्ग तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि लोकतांत्रिक स्वरूप को भी नई दिशा देगा। मोर्चा ने स्पष्ट किया कि अब केवल मांगपत्र देने और चेतावनी जारी करने का दौर खत्म हो चुका है। यह मशाल जुलूस घोषणा कर रहा है कि जल्द ही राष्ट्रीय पेंशन सत्याग्रह की शुरुआत होगी,जिसमें करोड़ों कर्मचारी,उनके परिवार और समाज के अन्य वर्ग मिलकर शांतिपूर्ण बगावत करेंगे। महिला शक्ति भी इस आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर आगे आ रही है। इस अवसर पर निर्मला राणा,रघुराज सिंह चौहान,दीपक गोडियाल,प्राची,अंकित बागवानी,संजीव,विकास रावत,प्रभा खर्कवाल,नीलम नेगी,पूजा नेगी,संगीता असवाल,रेनू,विजयलक्ष्मी,त्रिलोक नेगी,जे.एस.रावत,रश्मि, मंजू,चंद्रिका,मीनाक्षी रावत,मंजूलता,मंजू असवाल,रिंकी,हिमानी,सुशील कुमार,अंकित कठैत,संदीप भट्ट,कुलदीप रावत सहित भारी संख्या में कर्मचारी और शिक्षक मौजूद रहे। सभा का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष अब प्रशासनिक गलियारों तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि सीधे संसद के दरवाजों तक पहुंचेगा।

Check Also
Close