Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

देश की गरिमा और संस्कृति सर्वोपरि–वेदमूर्ति स्वामी फलारी महाराज

/श्रीनगर गढ़वाल। सिकंदराबाद क्षेत्र के ग्राम भराना स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव आश्रम ऋणमुक्तेश्वर गंग नहर में रविवार को आर्याव्रत विश्व सनातन विकास परिषद द्वारा एक भव्य धर्म चर्चा एवं आध्यात्मिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक वेद मूर्ति स्वामी फलारी महाराज ने देश,धर्म और समाज के प्रति अनुशासित जीवन तथा संवेदनशील भाषा के प्रयोग का संदेश देते हुए कहा कि हर भारतीय को चाहिए कि वह देश की गरिमा को ध्यान में रखकर अपने शब्दों और कर्मों का प्रयोग करे। भारतीय संस्कृति,सभ्यता और आचार का पालन ही हमारे अस्तित्व की पहचान है। स्वामी फलारी महाराज ने कहा कि आज के समय में समाज में जातिगत भेदभाव और संकीर्ण सोच राष्ट्र की एकता को कमजोर करती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हम जिस पद पर हैं,उसकी मर्यादा बनाए रखें,और अपनी जाति या परिवार की सीमाओं से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में सोचें। यदि हम अपनी वाणी और आचरण में गरिमा नहीं रखेंगे तो आने वाली पीढ़ी को गलत दिशा मिलेगी। स्वामी ने सभी उपस्थित सनातन धर्मावलंबियों से भारतीय सभ्यता और संस्कृति के संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपने पूर्वजों से प्रेरणा लें,जिन्होंने जाति,धर्म या वर्ग से ऊपर उठकर देश और समाज की सेवा को सर्वोच्च मान दिया। इस अवसर पर प्रदेश में राष्ट्रीय सनातन चेतना यात्रा के आयोजन को लेकर भी सहमति बनी। परिषद के विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में महंत ज्योतिषाचार्य कथा व्यास आचार्य पंडित आशीष उपाध्याय वशिष्ठ ने कहा कि आज जब समाज में मूल्यों का ह्रास हो रहा है,ऐसे में धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने सनातन जीवन शैली को मानवता की सर्वश्रेष्ठ दिशा बताया। धर्म चर्चा में स्वामी आशीष कृष्ण नंदाचार्य महाराज,सनातन धर्म रक्षक कृष्णकान्त महाराज,प्रदेश अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ ज्ञानेन्द्र दास महाराज,जिला संयोजक सीतापुर-लखनऊ सौरभ अवस्थी,एडवोकेट सुमित खटाना,बालमुकुंद शर्मा,प्रदुमन,रोहित,पवन सहित बड़ी संख्या में सनातन प्रेमी और साधु-संत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ हुआ।

Check Also
Close