राज्य
किच्छा। ग्राम सैंजनी निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी एवं आत्मा परियोजना के अध्यक्ष रविकांत वर्मा का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी एवं आत्मा परियोजना के अध्यक्ष रविकांत वर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए राजेश शुक्ला ने कहा कि रविकांत वर्मा का निधन भाजपा परिवार और किच्छा क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वह एक समर्पित भाजपा नेता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी और आत्मा परियोजना के अध्यक्ष के रूप में समाज सेवा में सक्रिय रहे। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।रविकांत वर्मा के निधन की सूचना मिलते ही पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, ब्लॉक प्रमुख पति जितेंद्र गौतम, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, महामाया मिश्रा, अक्षय अरोरा, नीरज खुग्गर, युवा मोर्चा अध्यक्ष जसनीत कक्कड़, हरविंदर चुग, बंटी खुराना, पूर्व प्रधान दीपक मिश्रा, क्षेत्र पंचायत सदस्य नितिन यादव, ग्राम प्रधान वेदप्रकाश, डी एन यादव, भूपेंद्र सिंह, संजीव सिंह, दिनेश शुक्ला, किसान मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह जिंदू, पंकज ठुकराल, मोहित गुप्ता, धर्मेंद्र शाही, खंड कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ किच्छा गुंजन कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के पदाधिकारी उनके आवास पर पहुंच शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी।

