Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

आस्था,साधना और संस्कृति का पावन धाम शिव गोरखनाथ गढ़खालेश्वर महादेव मंदिर भटोली में महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को भव्य आयोजन


श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की वादियों में सचमुच कण-कण में ईश्वर का वास है। इन्हीं पावन पहाड़ियों के मध्य स्थित जय शिव गोरखनाथ गढ़खालेश्वर महादेव मंदिर भटोली आज भक्ति,आस्था और आध्यात्मिक साधना का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। ऊंची चोटी पर एकांत और शांत वातावरण में स्थित यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए मन की शांति, साधना और शिव कृपा का अद्वितीय स्थल है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पर्व यहां बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी रविवार को पड़ रही है। भक्तजन 15 फरवरी को व्रत,पूजन एवं रात्रि जागरण करेंगे तथा 16 फरवरी,सोमवार को व्रत का पारण (उद्यापन) करेंगे। मंदिर परिसर में विशेष पूजन,रुद्राभिषेक,भजन-कीर्तनऔर प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं और हर-हर महादेव तथा जय गुरू गोरखनाथ के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठता है। गढ़खालेश्वर महादेव मंदिर की विशेषता यह है कि यहां भगवान शिव के साथ गुरु गोरखनाथ भी विराजमान हैं। मान्यता है कि जो भक्त सच्चे भाव से यहां आता है,उसे उसकी श्रद्धा के अनुरूप फल प्राप्त होता है। भक्तों का विश्वास है कि यहां रोग,दोष और जीवन की विभिन्न बाधाओं से मुक्ति के लिए विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं और शिव-गुरु की संयुक्त कृपा से कष्टों का निवारण होता है। मंदिर के महंत नरेश भारती के मार्गदर्शन में यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना,जप-तप और साधना का क्रम चलता रहता है। उनका कहना है कि यह धाम केवल पूजा का स्थान नहीं,बल्कि आत्मिक जागरण का केंद्र है। यह मंदिर केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र बन चुका है। समय-समय पर यहां वृक्षारोपण,स्वच्छता अभियान,भजन-कीर्तन तथा भंडारे जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों में स्थानीय ग्रामीणों के साथ युवा पीढ़ी भी बढ़-चढ़कर भाग लेती है,जिससे समाज में एकता और सद्भाव का संदेश प्रसारित होता है। साधना के लिए सर्वोत्तम स्थान ऊंची पहाड़ी पर एकांत में स्थित यह मंदिर साधकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। शांत वातावरण,प्राकृतिक सौंदर्य और दिव्य ऊर्जा से परिपूर्ण यह स्थान जप-तप और ध्यान के लिए अत्यंत उपयुक्त माना जाता है। स्थानीय जनश्रुति के अनुसार इस मंदिर में किसी भी गांव का सूतक प्रभावी नहीं होता,जिससे यहां निरंतर पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहता है। गढ़खालेश्वर महादेव मंदिर भटोली आज श्रद्धा,संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बनकर उभर रहा है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यहां उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ एक बार फिर यह सिद्ध करेगी कि देवभूमि की आत्मा आज भी अपनी परंपराओं और आस्थाओं से गहराई से जुड़ी हुई है।

Check Also
Close