Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

अलकनंदा तट पर गूंजेगा स्वच्छ जल-स्वच्छ मन का संदेश-संत निरंकारी मिशन के प्रोजेक्ट अमृत के चौथे चरण का भव्य शुभारंभ 22 फरवरी को


श्रीनगर गढ़वाल। प्रकृति संरक्षण को सेवा और साधना का स्वरूप देते हुए संत निरंकारी मिशन शाखा श्रीनगर गढ़वाल द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जल,स्वच्छ मन अभियान के चौथे चरण का शुभारंभ 22 फरवरी 2026 रविवार को प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक अलकनंदा घाट पर किया जाएगा। यह आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के पावन मार्गदर्शन में देशभर के 1500 से अधिक स्थलों पर एक साथ संपन्न होगा। मिशन का यह अभियान केवल स्वच्छता कार्यक्रम नहीं,बल्कि जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने का व्यापक प्रयास है। नदियों,झीलों,तालाबों,कुओं और झरनों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से प्रारंभ इस पहल ने पूर्व के तीन चरणों में सेवा और सहभागिता की अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत की है। चौथे चरण में इसे और अधिक संगठित एवं दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। अभियान का मूल संदेश है कि जल केवल संसाधन नहीं,बल्कि जीवन का आधार और ईश्वर की अमूल्य देन है। इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए वर्ष 2023 में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से प्रोजेक्ट अमृत की शुरुआत की थी। यह पहल स्वच्छता,सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का सतत प्रयास है। इस संबंध में जानकारी देते हुए संत निरंकारी मिशन ब्रांच श्रीनगर गढ़वाल के संयोजक हरिलाल शाह ने बताया कि स्वच्छ जल,स्वच्छ मन अभियान बाहरी स्वच्छता के साथ-साथ आंतरिक शुद्धता का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि जब मन निर्मल होता है,तभी प्रकृति भी स्वच्छ रह सकती है। शाह ने बताया कि 22 फरवरी को अलकनंदा घाट पर आयोजित इस सेवा कार्य में सेवादल के सदस्य,स्थानीय नागरिक,युवा वर्ग एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने नगरवासियों से आह्वान किया कि वे इस पुनीत अभियान में सहभागी बनकर जल संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं और स्वच्छ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। जन-जागरूकता से स्वच्छ भविष्य की ओर भजन सामूहिक प्रार्थना जागरूकता संवाद एवं जनसंपर्क के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जल जनित रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूकता भी फैलाई जाएगी। मिशन का विश्वास है कि सेवा और समर्पण की भावना से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। संत निरंकारी मिशन का यह प्रयास न केवल अलकनंदा तट की स्वच्छता सुनिश्चित करेगा,बल्कि समाज को यह संदेश भी देगा कि स्वच्छ जल और स्वच्छ मन के संकल्प से ही स्वस्थ,संतुलित और समृद्ध भविष्य की नींव रखी जा सकती है।

Check Also
Close