Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

मां भगवती की महिमा से आलोकित हुआ सरणा-धर्म-संस्कृति की रक्षा का दिया संदेश-ध्याणियों के सम्मान से भावविभोर हुआ कथा पंडाल


श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की पुण्य एवं आध्यात्मिक धरा गौलक्ष्य पर्वत तथा इंद्रगवन की पावन तलहटी में स्थित ग्राम सरणा में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा के सातवें दिवसीय आयोजन में श्रद्धा,भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र मां भगवती के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। व्यासपीठ पर विराजमान विद्वान आचार्य पंडित प्रमोद चमोली ने मां आदिशक्ति की महिमा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि जब-जब संसार में अधर्म बढ़ता है और भक्तों पर संकट आता है,तब-तब मां भगवती विभिन्न स्वरूपों में अवतरित होकर अपने भक्तों की रक्षा करती हैं। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु सच्चे मन से माता का ध्यान,भजन और आराधना करता है, उस पर मां सदैव अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखती हैं। मां को किसी भी भाव से स्मरण किया जाए,वह अपने भक्तों की पुकार अवश्य सुनती हैं और उनका कल्याण करती हैं। कथा के दौरान राजा हरिश्चंद्र के प्रेरणादायी प्रसंग का वर्णन करते हुए आचार्य चमोली ने कहा कि सत्य,धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति चाहे कितनी भी कठिन परिस्थितियों से क्यों न गुजरे,अंततः उसकी विजय निश्चित होती है। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी भी अपने धर्म,संस्कृति और संस्कारों का त्याग नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति अपनी जड़ों से कट जाता है,उसका वास्तविक कल्याण संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस महायज्ञ का मूल उद्देश्य समाज में धर्म,संस्कृति,सामाजिक समरसता और पारस्परिक एकता को सुदृढ़ करना है,जिससे आने वाली पीढ़ियां अपनी गौरवशाली परंपराओं से जुड़ी रहें। सातवें दिवस की कथा में एक अत्यंत भावुक और प्रेरणादायी क्षण उस समय देखने को मिला जब व्यासपीठ से मायके की शान-ध्याणियां विषय पर विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। आचार्य पंडित प्रमोद चमोली ने कहा कि बेटियां केवल परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज की गरिमा और संस्कृति की वाहक होती हैं। ध्याणियों का सम्मान करना स्वयं मां भगवती का सम्मान और उनकी पूजा के समान है। इस अवसर पर उपस्थित ध्याणियों को सम्मानित कर उनके प्रति समाज के सम्मान और स्नेह को व्यक्त किया गया। कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार,देवी स्तुति एवं भजनों के बीच वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। यज्ञ के यजमानों की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। वहीं पारंपरिक पहाड़ी वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊं की मंगलमयी धुनों के साथ देव आह्वान किया गया। मान्यता के अनुसार देवताओं के आगमन का आशीर्वाद प्राप्त होने पर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। देवधुनों और धार्मिक अनुष्ठानों ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर सुधीर जोशी,विनीत पोस्ती,मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के जनसंपर्क अधिकारी अरुण बडोनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। साथ ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामवासी,प्रवासी जन,ध्याणियां एवं श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे और धर्मलाभ प्राप्त किया। संपूर्ण आयोजन में विद्वान आचार्यों एवं पंडितों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कथा के सातवें दिवस पर श्रद्धा,भक्ति,संस्कृति और सामाजिक समरसता का जो अनुपम संगम देखने को मिला,उसने सरणा गांव को एक बार फिर आध्यात्मिक चेतना के केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया। मां भगवती की कृपा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा और श्रद्धालुओं ने धर्म एवं संस्कृति की रक्षा का संकल्प दोहराया।

Check Also
Close