Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैपरम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगातपरशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोध
राज्य

श्रीनगर के गोलापार्क में गूंजा श्रमिक एकता का स्वर-मजदूर दिवस पर उठी श्रम कानूनों के खिलाफ बुलंद आवाज


श्रीनगर गढ़वाल। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रीनगर के ऐतिहासिक गोलापार्क में अखिल भारतीय यूनाइटेड ट्रेड यूनियन केंद्र (एआईयूटीयूसी) द्वारा एक प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों,सामाजिक कार्यकर्ताओं,छात्र संगठनों एवं आमजन की भागीदारी रही,जहां श्रमिक अधिकारों,वर्तमान श्रम नीतियों और मजदूरों की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। सभा को संबोधित करते हुए भारत संचार निगम लिमिटेड के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पी.वी.डोभाल ने केंद्र सरकार की श्रम नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सरकार श्रम कानूनों में बदलाव को मिठास के साथ प्रस्तुत कर रही है,जबकि वास्तविकता यह है कि चार नए श्रम कानून मजदूर वर्ग के अधिकारों को कमजोर करने वाले साबित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सुनियोजित तरीके से श्रमिक संगठनों को कमजोर कर रही है और मजदूरों को बड़े उद्योग घरानों के हितों के अनुरूप काम करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता भरत सिंह असवाल ने अपने संबोधन में मजदूरों की वर्तमान स्थिति को चिंताजनक बताते हुए कहा कि आज श्रमिक वर्ग आर्थिक,सामाजिक और मानसिक दबावों से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई,रोजगार की अनिश्चितता और बुनियादी सुविधाओं की कमी ने मजदूरों का जीवन कठिन बना दिया है। सभा को संबोधित करते हुए मुकेश सेमवाल ने कहा कि आज का मजदूर अमानवीय परिस्थितियों में जीवन यापन करने को मजबूर है। उन्होंने एलपीजी संकट का जिक्र करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की कठिनाइयों के कारण मजदूर अपने गृह राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं,जिससे भविष्य में श्रम व्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। कार्यक्रम के दौरान भारत संचार निगम लिमिटेड के श्रमिक नेता गणेश कला और प्रमोद कुमार ने अपने प्रेरणादायक श्रमिक गीतों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह में जोश और उत्साह का संचार किया। वहीं छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) के सदस्यों ने भी जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन मोनिका चौहान द्वारा किया गया। अंत में आयोजकों ने श्रमिक एकता को मजबूत करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। मजदूर दिवस के इस आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि श्रमिक वर्ग अब अपने अधिकारों के प्रति सजग है और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने को तैयार है।

Check Also
Close