Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैपरम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगातपरशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोध
राज्य

श्रमिकों के अधिकारों की गूंज से गुंजायमान हुआ पालिका सभागार-विधिक जागरूकता शिविर में मिला न्याय और सुरक्षा का भरोसा


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद पौड़ी के सभागार में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर ने श्रमिकों के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण को नई दिशा देने का कार्य किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रमिकों,कर्मचारियों एवं आमजन को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और निःशुल्क विधिक सहायता की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। शिविर के मुख्य वक्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज नाजिश कलीम ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि न्याय तक आसान और त्वरित पहुंच हर नागरिक का अधिकार है,और इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है,जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग भी बिना किसी बाधा के न्याय प्राप्त कर सके। उन्होंने लोक अदालत की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह व्यवस्था आमजन के लिए सुलभ,त्वरित और कम खर्चीली न्याय प्रणाली है,जिसके माध्यम से श्रम विवादों सहित विभिन्न मामलों का समाधान आपसी सहमति से किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने श्रम कानूनों के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देते हुए श्रमिकों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिलने वाली सुविधाओं,ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के महत्व,सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को मिलने वाली कानूनी सहायता के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि श्रमिक वर्ग समाज की रीढ़ है और उनके अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित श्रमिकों से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या या शोषण की स्थिति में बिना झिझक विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करें और उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाएं। इस अवसर पर नगर पालिका के प्रशासनिक अधिकारी सोबन सिंह नेगी,उपनिरीक्षक संजय असवाल,संरक्षण अधिकारी प्रज्ञा नैथानी,वन स्टॉप सेंटर की अमृता रावत,सेनेटरी इंस्पेक्टर हेमंत कुमार,अधिकार मित्र लक्ष्मी नेगी,सोनम ममगांई सहित नगर पालिका परिषद के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन श्रमिकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें न्याय दिलाने के संकल्प के साथ हुआ,जो समाज में समानता और न्याय की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Check Also
Close