Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
राज्य

रुद्रपुर में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खून से सनी ईंट बरामद


रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में रुद्रपुर पुलिस ने युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 12 अगस्त की शाम खेड़ा निवासी 27 वर्षीय शाहनवाज के सिर पर ईंट से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल शाहनवाज की 13 अगस्त की रात उपचार के दौरान मौत हो गई।
मामले में मृतक के भाई फरमान की तहरीर पर पहले धारा 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मौत के बाद पुलिस ने मामले को धारा 103 बीएनएस में तरमीम कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।
पुलिस टीम ने 14 अगस्त की रात किच्छा बाईपास रोड स्थित एफएसएल के पास से तौफीक उर्फ गोलू पुत्र स्व. शाहिद अली, निवासी वार्ड नंबर 18, खेड़ा, रुद्रपुर, उम्र 18 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून से सनी ईंट भी बरामद कर ली।
आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दीपक कौशिक, उपनिरीक्षक धीरज टम्टा, हेड कांस्टेबल राजकुमार और कांस्टेबल महेंद्र कुमार शामिल रहे।

Check Also
Close